सरकार ने LPG की कमी के समाधान के लिए प्रयास तो किए हैं लेकिन क्या यह स्थायी समाधान है यह अभी सवाल बना हुआ है. फिलहाल यह समस्या मुख्य रूप से होटलियर्स और व्यापारियों को प्रभावित कर रही है. दिल्ली में बड़ी संख्या में होटल और रेस्टोरेंट कमर्शियल LPG सिलेंडर पर निर्भर हैं जहां स्टॉक आमतौर पर 2 से 3 दिन का रखा जाता है. हालांकि सप्लाई चेन ड्राई होने के कारण नए सिलेंडर नहीं आ रहे हैं जिससे रेस्टोरेंट्स को भोजन सेवा में दिक्कत हो रही है. नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के ट्रस्टी मनप्रीत सिंह ने बताया कि स्थिति मुंबई जैसी तो नहीं लेकिन दिल्ली में भी गंभीर है. नरे ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को इस समस्या का पत्र भी लिखा है. होटल मालिकों का मानना है कि सरकार का वर्तमान फोकस घरेलू सिलेंडर सप्लाई पर है, जिससे उनका नुकसान बढ़ सकता है.