पूर्वोत्तर मॉनसून की गतिविधि तेज हो गई है. इसके चलते दक्षिणी राज्यों में 11 नवंबर तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. उसके बाद बारिश की तीव्रता में कमी देखने को मिलेगी. मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, केरल और तमिलनाडु के अंदरूनी हिस्सों को कवर करते हुए दक्षिण प्रायद्वीप के पूर्वी हिस्से में बारिश का प्रसार और तीव्रता अधिक होगी. वहीं 10 नवंबर को चेन्नई, बेंगलुरु और तिरुवनंतपुरम में मध्यम गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद है. इसके अलावा दिल्ली में भी आज बारिश का पूर्वानुमान है.
दिल्ली-एनसीआर के इन इलाकों में होगी बारिश
मौसम विभाग की मानें तो अगले दो घंटों के दौरान, दिल्ली के कई स्थानों, राष्ट्रपति भवन, राजीव चौक, आईटीओ, इंडिया गेट, अक्षरधाम, सफदरजंग, लोदी रोड, नेहरू स्टेडियम, वसंत विहार, आर के पुरम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर के आसपास के इलाकों में रुक-रुक कर बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. वसंत कुंज, हौज खास, मालवीयनगर, कालकाजी, महरौली, तुगलकाबाद, छतरपुर इलाके में भी बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. वहीं, एनसीआर के छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद,जिंद, पानीपत, हांसी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली , महेंद्रगढ़, नारनौल, होडल (हरियाणा) मेरठ, मोदीनगर, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुआ, हापुड, गुलौटी, सियाना, सिकंदराबाद, बुलन्दशहर, जहांगीराबाद, अनूपशहर, बहजोई, पहासू, देबई, नरौरा, गभाना, अतरौली, अलीगढ, नंदगांव (उत्तर प्रदेश) और डीग (राजस्थान) में भी बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिलेगी.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज कोहरा रहने की संभावना है और न्यूनतम तापामन 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस हो सकता है. इसके बाद यानी कल से (11 नवंबर) तापमान में कमी दर्ज हो सकती है. नोएडा की बात करें तो यहां भी धुंध (Mist) देखने को मिलेगी. वहीं, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज
इन राज्यों में आज भारी बारिश के आसार
मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, दक्षिण कोंकण और गोवा और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो बार भारी बारिश हो सकती है. गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फरबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है.
उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है और पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. इसके अलावा उत्तर पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, सिक्किम और असम में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.
aajtak.in