मौसम: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एक्टिव, 10 राज्यों में बारिश की चेतावनी, तमिलनाडु से केरल तक अलर्ट

IMD के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर के ऊपर बने निम्न दबाव के कारण तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, अंडमान निकोबार और अन्य क्षेत्रों में 21 से 24 फरवरी तक भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. तमिलनाडु और केरल के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Advertisement
Low-pressure area over southwest Bay of Bengal (File Photo- Skymet weather) Low-pressure area over southwest Bay of Bengal (File Photo- Skymet weather)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:32 PM IST

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र यानी लो प्रेशर की वजह से दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में आज (21 फरवरी) और कल (22 फरवरी) को कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 

भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, यह बारिश तेज आंधी, बिजली चमकने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हो सकती है. वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 7 दिनों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.

Advertisement

किन राज्यों में बारिश का अलर्ट?

  • तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 21 से 24 फरवरी तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.
  • केरल और माहे में 21 और 22 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है.
  • दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 21 से 23 फरवरी तक आंधी-बारिश हो सकती है.
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 23 से 25 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है.
  • 23 और 24 फरवरी को तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, रायलसीमा, तेलंगाना, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और गंगा क्षेत्र पश्चिम बंगाल में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

तमिलनाडु और केरल के इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, तमिलनाडु के कई जिलों जैसे कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, तेनकासी, विरुधुनगर और थेनी में 21 फरवरी को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, केरल में भी पांच जिलों में येलो अलर्ट है. लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है. मछुआरों को बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है, क्योंकि वहां तेज हवाएं और खराब मौसम रह सकता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: रेड-येलो-ऑरेंज-ग्रीन अलर्ट, जानिए मौसम विभाग के इन कलर कोड का मतलब

23 फरवरी से बारिश से मिलेगी राहत
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, 21 और 22 फरवरी के वीकेंड पर प्रायद्वीपीय भारत के दक्षिणी सिरे पर दोनों तटों के आसपास अच्छी बारिश देखने को मिलेगी. पंबन, तूतीकोरिन, टोंडी, पलायमकोट्टई, अतीरामपट्टिनम, पलक्कड़, तिरुवनंतपुरम, अलाप्पुझा, पुनलूर, त्रिशूर, कोट्टायम और कोच्चि में भारी बारिश की संभावना है. वहीं, 23 फरवरी के बाद बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी.

उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी बढ़ने के आसार
उत्तर-पश्चिम भारत (जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश आदि) में अगले 7 दिनों में दिन का तापमान धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा. जबकि मध्य भारत में अगले 2 दिनों में तापमान 3-5 डिग्री तक बढ़ सकता है. देश के बाकी हिस्सों में तापमान में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement