Weather Update: मौसम का बदला मिजाज़! पश्चिमी हिमालय में बर्फबारी तो पूर्वोत्तर में भारी बारिश के आसार

देश के अलग-अलग हिस्सों में 21 मार्च तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जिससे मौसम का मिजाज़ बदला हुआ नजर आने वाला है. पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम काफी सक्रिय रहने का अनुमान है.

Advertisement
मौसम का बदला मिजाज़! मौसम का बदला मिजाज़!

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:28 AM IST

देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में रही बारिश और बर्फबारी आने वाले कुछ दिनों तक जारी रहने वाली है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी 21 मार्च तक रह सकती है. ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी से पहाड़ी क्षेत्रों में एक बार फिर ठंड बढ़ने के आसार हैं. वहीं निचले इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

Advertisement

पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम काफी सक्रिय रहने का अनुमान है. 20 मार्च तक असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है, जिससे स्थानीय इलाकों में मौसम सुहावना बना रहेगा.

पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में भी बारिश की संभावना जताई गई है. 17 मार्च को पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और झारखंड के कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इससे इन इलाकों में भी तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भी हल्की मौसम गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह और केरल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं दक्षिण तमिलनाडु के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है.

Advertisement

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान गुजरात, पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ सकती है. हाल के दिनों में कई क्षेत्रों में तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा था, ऐसे में बादल और हल्की बारिश के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि कई इलाकों में मौसम में यह बदलाव अस्थायी हो सकता है और अगले सप्ताह फिर तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement