वकील, प्रोफेसर, JNU एलुमनाई और युवा नेता... जानिए केरलम में वीडी सतीशन सरकार के नए मंत्रियों की प्रोफाइल

केरलम में नई सरकार का गठन हो चुकी है. वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली नई यूडीएफ सरकार ने शपथ ले ली है. कैबिनेट में महिलाओं, युवाओं और नए चेहरों को जगह मिली है. कांग्रेस और IUML के बीच संतुलन बनाते हुए अलग-अलग समुदायों और क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व दिया गया है.

Advertisement
केरलम में कांग्रेस और IUML के संतुलन के साथ बनी सतीशन कैबिनेट (Photo: PTI) केरलम में कांग्रेस और IUML के संतुलन के साथ बनी सतीशन कैबिनेट (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:10 PM IST

केरलम में नई सरकार बन गई है. वी.डी. सतीशन की अगुआई में UDF (यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट) ने सोमवार को शपथ ली. इस कैबिनेट में एक JNU का पढ़ा-लिखा नेता है, एक 37 साल का सबसे युवा मंत्री है, और दो महिलाएं भी हैं जिनमें से एक अनुसूचित जाति (SC) समुदाय से आती हैं. आइए जानते हैं इस कैबिनेट के हर मंत्री के बारे में.

Advertisement

पी.सी. विष्णुनाथ

उम्र 48 साल. कोल्लम जिले के कुंडरा से विधायक हैं. कांग्रेस में काफी पुराने नेता हैं. केएसयू प्रेसिडेंट, यूथ कांग्रेस प्रेसिडेंट, एआईसीसी सेक्रेटरी और केपीसीसी वर्किंग प्रेसिडेंट जैसे बड़े पद संभाल चुके हैं. पहली बार 2006 में चेंगन्नूर से जीते थे, फिर 2021 में कुंडरा आ गए.

रोजी एम. जॉन

उम्र 43 साल. एंगामली सीट से 2021 से विधायक हैं. एम.फिल की डिग्री है और जेएनयू से पढ़े हैं. पहले एनएसयूआई के प्रेसिडेंट रह चुके हैं. 2021-2026 की विधानसभा में उनकी आवाज काफी सुनी जाती थी. पहली बार कैबिनेट में आए हैं और उम्मीद है कि कोई अहम विभाग मिलेगा.

बिंदु कृष्णा

उम्र 53 साल. कोल्लम से पहली बार विधानसभा में पहुंची हैं, लेकिन पहले कई बार हार चुकी थीं. एज्हावा समुदाय से आती हैं जो केरल में काफी बड़ा समुदाय है. महिला कांग्रेस, एआईसीसी और केपीसीसी में कई भूमिकाएं निभा चुकी हैं.

Advertisement

के.एम. शाजी

उम्र 55 साल. IUML (इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग) के नेता हैं और वेंगारा सीट से विधायक हैं. 2006 से चुनाव लड़ रहे हैं, तीन बार जीते और दो बार हारे. अपने जोशीले भाषणों के लिए जाने जाते हैं. एक बार 2016 के चुनाव में धर्म के आधार पर वोट मांगने के आरोप में केरल हाई कोर्ट ने उन्हें विधायक पद से बर्खास्त भी कर दिया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उस फैसले पर रोक लगा दी थी.

वी.ई. अब्दुल गफूर

उम्र 49 साल. IUML के बड़े नेता वी.के. इब्राहिमकुंजू के बेटे हैं. कलमस्सेरी सीट से पिछली लेफ्ट सरकार के उद्योग मंत्री और CPI(M) के बड़े नेता पी. राजीव को हराया, जो काफी चौंकाने वाला था. 2021 में यही राजीव से हारे थे. इनको कैबिनेट में शामिल करना IUML के लिए सेंट्रल केरलम में पकड़ मजबूत करने की कोशिश मानी जा रही है.

पी.के. बशीर

उम्र 66 साल. IUML के दिवंगत नेता पी. सेठी हाजी के बेटे हैं. मलप्पुरम जिले की एरनाड सीट से लगातार चौथी बार विधायक बने हैं. पहली बार कैबिनेट में मौका मिला है. IUML में काफी लोकप्रिय हैं और खुद मंत्री पद के लिए काफी समय से कोशिश कर रहे थे.

यह भी पढ़ें: पहले लेफ्ट का गढ़ जीता और अब कांग्रेस ने रचा सबसे बड़ा चक्रव्यूह... समझें केरलम में कैबिनेट का गणित

Advertisement

एन. शम्सुद्दीन

उम्र 56 साल. पलक्कड़ जिले की मन्नारक्काड सीट से चौथी बार विधायक हैं. IUML के जमीनी नेता माने जाते हैं और UDF की दूसरी पार्टियों के समर्थकों में भी इनकी अच्छी साख है.

के.ए. थुलसी

उम्र 52 साल. पलक्कड़ सांसद वी.के. श्रीकंदन की पत्नी हैं. कोंगाड (SC) सीट से विधायक हैं. एनएसएस कॉलेज, नेनमारा में इतिहास की प्रोफेसर रह चुकी हैं. KPCC में कई भूमिकाएं निभाई हैं. SC समुदाय से आने वाली इस कैबिनेट की महिला मंत्रियों में से एक हैं.

टी. सिद्दीकी

उम्र 51 साल. वायनाड जिले की कलपेट्टा सीट से दूसरी बार जीते हैं, पहली जीत भी इसी सीट से थी. वकील हैं और इस कैबिनेट में कांग्रेस की तरफ से एकमात्र मुस्लिम मंत्री हैं. युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, केपीसीसी महासचिव और केपीसीसी उपाध्यक्ष जैसे पद संभाल चुके हैं.

एम. लीजू

उम्र 46 साल. कायमकुलम सीट से जीतकर पहली बार विधायक बने हैं, जबकि 20 से ज्यादा साल से राजनीति में हैं.KPCC महासचिव (संगठन) रह चुके हैं लेकिन पहले कई बार चुनाव हार चुके थे. इस बार पहली जीत और सीधे मंत्री पद.

ओ.जे. जेनीश

उम्र सिर्फ 37 साल. इस पूरी कैबिनेट में सबसे कम उम्र के मंत्री. त्रिशूर जिले की कोडुंगल्लूर सीट से जीते हैं. पिछले साल ही युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने थे, इसीलिए इनका कैबिनेट में आना सबको हैरान कर गया.

Advertisement

इनपुट: पीटीआई

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement