होर्मुज पार कर भारत पहुंचने वाले हैं दो और LPG टैंकर, ला रहे 94,000 टन गैस

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव के बीच भारत के लिए राहत की खबर है. अगले 48 घंटों में गैस एलपीजी टैंकर मुंबई और मंगलुरु पहुंचेंगे. अब भी इस क्षेत्र में 18 भारतीय जहाज फंसे हुए हैं.

Advertisement
बीडब्ल्यू एल्म और बीडब्ल्यू टायर 94000 टन एलपीजी लेकर होर्मुज के रास्ते भारत आ रहे हैं. (Photo: @BWLPGIndia) बीडब्ल्यू एल्म और बीडब्ल्यू टायर 94000 टन एलपीजी लेकर होर्मुज के रास्ते भारत आ रहे हैं. (Photo: @BWLPGIndia)

मंजीत नेगी

  • नई दिल्ली,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:01 PM IST

भारत के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) के जरिए ऊर्जा आपूर्ति को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आई है. अगले 48 घंटों के भीतर दो गैस टैंकर- BW Tyr और BW Elm इस अहम समुद्री मार्ग को पार कर मुंबई और मंगलुरु पहुंचने वाले हैं. होर्मुज में हर हलचल का सीधा असर भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ रहा है. ऐसे में भारतीय नौसेना की सतर्कता और रणनीतिक तैनाती इस चुनौतीपूर्ण समय में देश के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच बनकर सामने आई है.

Advertisement

जरूरत पड़ने पर भारतीय जहाजों की सुरक्षा के लिए नौसेना के युद्धपोत तैयार हैं. इससे पहले इसी मार्ग से चार जहाज सुरक्षित भारत पहुंच चुके हैं. हालांकि, होर्मुज में स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं है. फिलहाल यहां 18 भारतीय जहाज अब भी फंसे हुए हैं. अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के वक्त इस क्षेत्र में भारत के 24 जहाज मौजूद थे. भारतीय नौसेना ने खाड़ी क्षेत्र में अपने युद्धपोत तैनात किए हैं, ताकि भारतीय ध्वज वाले और भारत की ओर आने वाले जहाजों को सुरक्षित रास्ता मिल सके. 

यह भी पढ़ें: 'खार्ग उड़ा देंगे, तेल के कुएं फूंक देंगे...', ट्रंप ने होर्मुज नहीं खोलने पर ईरान को दी सीधी धमकी

नौसेना ने इसे 'ऑपरेशन ऊर्जा सुरक्षा' नाम दिया है. इसका उद्देश्य वैश्विक तनाव के बीच भारत की ऊर्जा आपूर्ति को बनाए रखना है. नौसेना के फ्रंटलाइन डिस्ट्रॉयर पर तैनात जवानों के लिए यह मिशन बेहद संवेदनशील है. डिस्ट्रॉयर पर लगे रडार स्क्रीन पर दर्जनों जहाजों की हलचल नजर आ रही है, जो दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री मार्गों में से एक से गुजरने की कोशिश कर रहे हैं.

Advertisement

वहीं, इस क्षेत्र में फंसे 18 भारतीय जहाजों पर सवार करीब 500 नाविकों के लिए यह इंतजार बेहद कठिन हो गया है. सीमित संसाधनों के बीच वे अपने परिवारों से छोटी-छोटी सैटेलाइट कॉल्स के जरिए संपर्क बनाए हुए हैं. मुंबई, कोच्चि और विशाखापट्टनम में बैठे उनके परिवार लगातार उनकी सुरक्षित वापसी की दुआ कर रहे हैं. होर्मुज पार करके भारत आ रहे दोनों गैस टैंकरों में करीब 94,000 टन एलपीजी है, जिससे देश की लगभग तीन दिनों की घरेलू गैस जरूरत पूरा होगी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement