TMC नेता की हत्या के बाद भाग रहे थे बदमाश, भीड़ ने एक को पीट-पीटकर मार डाला

घटना दक्षिण 24 परगना के जॉयनगर इलाके की है. यहां कुछ बदमाशों ने अपने घर से मस्जिद जा रहे तृणमूल कांग्रेस के नेता सैफुद्दीन लश्कर पर फायरिंग कर दी, जिसमें उनकी मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भागने लगे. इस दौरान पास ही मौजूद भीड़ ने दो आरोपियों को पकड़ लिया और उन्हें बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

अनुपम मिश्रा

  • कोलकाता,
  • 13 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 2:54 PM IST

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक टीएमसी नेता की हत्या करके भाग रहे बदमाशों पर भीड़ टूट पड़ी और दो आरोपियों में से एक को पीट-पीटकर मार डाला. घटना के बाद एक आरोपी को पुलिस ने भीड़ से बचा लिया है, जिसे गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ की जा रही है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक घटना दक्षिण 24 परगना के जॉयनगर इलाके की है. यहां कुछ बदमाशों ने अपने घर से मस्जिद जा रहे तृणमूल कांग्रेस के नेता सैफुद्दीन लश्कर पर फायरिंग कर दी, जिसमें उनकी मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भागने लगे. इस दौरान पास ही मौजूद भीड़ ने दो आरोपियों को पकड़ लिया और उन्हें बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया.

एक आरोपी को पुलिस ने बचाया

इस मारपीट में दो आरोपियों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस ने किसी तरह भीड़ के चंगुल से छुड़ा लिया. वारदात के बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं ने घटना के पीछे सीपीएम का हाथ होने की आशंका जताई और सीपीएम कार्यकर्ताओं के घर पर धावा बोल दिया. इस दौरान कई सीपीएम कार्यकर्ताओं के घरों को आग लगा के हवाले कर दिया गया. हालात बिगड़ते देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. 

Advertisement

लश्कर की पत्नी पंचायत प्रधान

स्थानीय लोगों के मुताबिक टीएमसी नेता सैफुद्दीन लश्कर की पत्नी पंचायत प्रधान हैं. इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सीपीआईएम के केंद्रीय समिति सदस्य सुजन चक्रवर्ती ने कहा है हर मौत दुर्भाग्यपूर्ण है. हत्यारों को पकड़ने और साजिश का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस को उचित जांच करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सैफुद्दीन लश्कर की हत्या टीएमसी के भीतर आंतरिक कलह का नतीजा है. इसके लिए सीपीआईएम को दोष देने का कोई मतलब नहीं है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement