त्रिपुरा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 2 बांग्लादेशी तस्कर ढेर, गोलीबारी में BSF जवानों ने मार गिराया

दक्षिण त्रिपुरा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने दो संदिग्ध बांग्लादेशी तस्करों को मार गिराया. बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से 15 लाख रुपये की दवाइयों की एक खेप बरामद की गई है.

Advertisement
त्रिपुरा में दो बांग्लादेशी तस्कर ढेर. (Photo: Representational ) त्रिपुरा में दो बांग्लादेशी तस्कर ढेर. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • अगरतला,
  • 26 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 1:12 PM IST

दक्षिण त्रिपुरा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने दो संदिग्ध बांग्लादेशी तस्करों को मार गिराया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में एक अन्य बांग्लादेशी घायल हो गया, जबकि दो भारतीय तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया. यह घटना शुक्रवार तड़के अमजदनगर में हुई.

सीमा सुरक्षा बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ के जवान सीमा पर कड़ी निगरानी रख रहे थे. तभी उन्होंने तस्करी का एक बड़ा प्रयास देखा. जैसे ही उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की, तस्कर हिंसक हो गए. आत्मरक्षा में सुरक्षाकर्मियों ने गोलियां चलाईं. जिससे तीन तस्करों को गोली लगी और वे ज़मीन पर गिर पड़े.

Advertisement

यह भी पढ़ें: त्रिपुरा के खोवाई में बड़ी कार्रवाई, ट्रक ड्राइवर के पास से पुलिस को बरामद हुए 14 करोड़ के ड्रग्स

तीनों में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य को उनके साथी बांग्लादेश वापस ले गए. जहां बांग्लादेश के परशुराम उपजिला स्वास्थ्य केंद्र ले गए. जहां इलाज के दौरान एक और तस्कर की मौत हो गई. फिलहाल दूसरे व्यक्ति का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से 15 लाख रुपये की दवाइयों की एक खेप बरामद की गई है. मौके पर ही मारे गए बांग्लादेशी तस्कर का शव शुक्रवार को बीजीबी अधिकारियों की मौजूदगी में पड़ोसी देश के अधिकारियों को सौंप दिया गया.

एक कमांडेंट स्तर की फ्लैग मीटिंग भी हुई और बीजीबी अधिकारियों ने गोलीबारी पर चिंता व्यक्त की. लेकिन हमने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसके अलावा तस्करों के हिंसक होने पर बीएसएफ को आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी. 

Advertisement

त्रिपुरा पुलिस के सहायक महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) रणधीर देबबर्मा ने बताया कि तस्करी के प्रयास के सिलसिले में दो भारतीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »