तमिलनाडु: रेलवे ट्रैक पार कर रही स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, दो बच्चों की दर्दनाक मौत 

तमिलनाडु में ट्रेन और स्कूल वैन की टक्कर में दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है. यह हादसा कडलूर में उस समय हुआ जब वैन चालक ने रेलवे ट्रैक को पार करने की कोशिश की और तभी ट्रेन आ गई और दर्दनाक हादसा हो गया.

Advertisement
हादसे की एक तस्वीर हादसे की एक तस्वीर

प्रमोद माधव

  • चेन्नई,
  • 08 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 9:49 AM IST

तमिलनाडु के कडलूर ज़िले के सेम्मानकुप्पम गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. हादसा तब हुआ जब एक स्कूल वैन रेलवे ट्रैक पार कर रही थी, तभी वहां से गुजर रही ट्रेन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी.

हादसे में दो स्कूली छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल छात्रों को कडलूर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिस समय हादसा हुआ उस समय वैनमें पांच बच्चे सवार थे.

Advertisement

यह हादसा उस वक्त हुआ जब स्कूल वैन चालक ने क्रॉसिंग गेट खुला होने के कारण रेलवे ट्रैक पार करने का प्रयास किया तभी ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी. वैन करीब 50 मीटर तक घसीटती चली गई. इलाके के लोगों ने ट्रैक पर दो छात्रों के शव देखे और तुरंत अधिकारियों को सूचित किया. घायलों को जिला सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है.

यह हादस आज सुबह करीब 07:45 बजे बजे हुआ. छात्रों को ले जा रही एक वैन कुड्डालोर और अलप्पक्कम के बीच रेलवे लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 170 (एक गैर-इंटरलॉक किया हुआ गेट) को पार करने का प्रयास कर रही थी और ट्रेन नंबर 56813 विल्लुपुरम-मयिलादुथुराई पैसेंजर की चपेट में आ गई.

हादसे में 6 छात्र घायल हो गए जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.  रेलवे के मुताबिक, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जब गेट कीपर गेट बंद करने के लिए आगे बढ़ा तो वैन चालक ने जबरन गेट को पार करने की कोशिश की. रेलवे की सुरक्षा, संचालन और इंजीनियरिंग शाखा के अधिकारियों की समिति घटना की जांच कर रही है

Advertisement

 

यह भी पढ़ें: पंजाब: होशियारपुर में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 8 की मौत और कई घायल

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »