बर्न इंजरी का इलाज कराने आ रहा था मरीज, डॉक्टर-नर्स भी थे सवार, क्रैश होकर जंगल में गिरा विमान

रांची से दिल्ली जा रहा एक चार्टर्ड एयर एंबुलेंस विमान झारखंड के चतरा जिले के जंगलों में क्रैश हो गया. सिमरिया थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव के पास जंगल में हादसा हुआ. विमान में मरीज सहित कुल 7 लोग सवार थे जिसमें एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हो गई है. उड़ान के दौरान एटीसी से संपर्क टूट गया था. राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और जांच शुरू कर दी गई है.

Advertisement
चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश (Photo: Screengrab) चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश (Photo: Screengrab)

सत्यजीत कुमार

  • रांची,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:54 PM IST

झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला एक चार्टर्ड एयर एंबुलेंस विमान सोमवार शाम चतरा जिले के घने जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह हादसा सिमरिया थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव के पास स्थित जंगल में हुआ. जिले के एसपी सुमित अग्रवाल ने कहा कि वो खुद मौके पर पहुंच रहे हैं, उसके बाद पता चलेगा कि इसमें कुल कितने लोगों की जनहानि हुई है.

Advertisement

प्लेन क्रैश में मरीज की मौत

अभी तक आई जानकारी के मुताबिक संजय कुमार नाम के मरीज को बर्न इंजरी होने के बाद इलाज के लिए दिल्ली लाया जा रहा था लेकिन विमान क्रैश होने के बाद उनकी मौत हो गई. जो विमान क्रैश हुआ है उसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-AJV था. यह Beechcraft King Air BE9L प्रकार का एयरक्राफ्ट था, जिसका संचालन Redbird Airways Pvt. Ltd. द्वारा किया जा रहा था. विमान ने रांची से करीब शाम के सात बजकर सात मिनट पर  (1907 IST) पर उड़ान भरी थी और दिल्ली पहुंचने का अनुमानित समय रात के दस बजे था.

विमान में कुल 7 लोग थे सवार

बताया जा रहा है कि यह एक मेडिकल फ्लाइट थी, जिसमें एक मरीज को दिल्ली ले जाया जा रहा था. विमान में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 1 मरीज, 1 डॉक्टर, 1 पैरामेडिक, 2 अटेंडेंट, 1 पायलट (PIC) और 1 सह-पायलट शामिल थे. 

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, शाम के समय विमान का संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से अचानक टूट गया. इसके कुछ ही देर बाद चतरा जिले के जंगल क्षेत्र में विमान के क्रैश होने की सूचना मिली. रांची एयरपोर्ट के निदेशक ने भी फोन पर पुष्टि की कि एयर एंबुलेंस विमान चतरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ है.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना कर दिए गए. जंगल क्षेत्र होने के कारण राहत कार्य में कुछ कठिनाइयों की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल दुर्घटना के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है.

 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement