PM मोदी ने सऊदी प्रिंस से की बात, बोले- एनर्जी ठिकानों पर हमले बर्दाश्त नहीं, समंदर में पक्की हो सुरक्षा

पश्चिम एशिया में जंग के चलते तनाव जारी है. इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान से बातचीत की. कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी फोन पर बातचीत की.

Advertisement
PM मोदी ने एनर्जी ठिकानों पर हो रहे हमलों की निंदा की. (Photo: PTI) PM मोदी ने एनर्जी ठिकानों पर हो रहे हमलों की निंदा की. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने समुद्री मार्गों की सुरक्षा और नेविगेशन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि उन्होंने सऊदी नेतृत्व के साथ क्षेत्रीय हालात पर चर्चा की है. बातचीत के दौरान उन्होंने एनर्जी ठिकानों पर हो रहे हमलों की निंदा की.
 

Advertisement

दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि मौजूदा तनाव के बीच समुद्री व्यापार के रास्तों को खुला और सुरक्षित बनाए रखना बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में जंग के बीच 2 भारतीय LPG टैंकरों ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, 5 अब भी कतार में

प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब में रह रहे भारतीय समुदाय के हितों और उनके कल्याण के लिए निरंतर समर्थन देने पर सऊदी नेतृत्व का आभार भी व्यक्त किया.

ट्रंप से भी की PM मोदी ने बात

मंगलवार को PM मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी फोन पर बातचीत की. इस दौरान दोनों नेताओं ने मिडिल ईस्ट की स्थिति पर चर्चा की, जिसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने के महत्व पर भी जोर दिया गया. यह 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले शुरू किए जाने के बाद दोनों नेताओं के बीच पहली बातचीत थी.

अमेरिका-इजरायल के ईरान के खिलाफ युद्ध के चलते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है. हालांकि, ईरान ने इस हफ्ते कहा है कि “गैर-शत्रुतापूर्ण जहाज” अगर ईरानी अधिकारियों के साथ समन्वय करें, तो उन्हें इस मार्ग से गुजरने की अनुमति दी जा सकती है.

ईरान ने जारी जंग के बीच 5 देशों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता देने की बात कही. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह बंद नहीं है और भारत समेत कुछ मित्र देशों को सुरक्षित रास्ता दिया जाएगा. ईरान ने भारत, चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान के जहाज़ों को गुजरने की इजाजत दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement