दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में धूल भरी आंधी-बारिश, बंगाल से झारखंड तक खूब बरसेंगे बादल

देशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है.

Advertisement
Commuters during rain in Gurugram (PTI Photo) Commuters during rain in Gurugram (PTI Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:02 AM IST

बेतहाशा गर्मी के बाद देशभर का मौसम में एक बार फिर बदल गया है. कल कई राज्यों में आंधी-बारिश के बाद भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज (30 अप्रैल) भी उत्तर, पूर्व और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. इससे तापमान में राहत तो मिलेगी लेकिन कहीं धूल भरी आंधी लोगों को परेशान कर सकती है तो कहीं भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

Advertisement

दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में आंधी-बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. हरियाणा और पंजाब में भी इसी तरह का मौसम रहने के आसार हैं. तेज हवाओं के साथ अचानक धूल उड़ने से दृश्यता कम हो सकती है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. मौसम के इस बदलाव से तापमान में हल्की गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.

पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में भारी बारिश के आसार

पूर्वी भारत के राज्यों में मौसम अधिक सक्रिय रहने की संभावना है. पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में भारी बारिश के भी आसार हैं. तेज हवाएं चलने से पेड़ों और बिजली आपूर्ति पर असर पड़ सकता है. ओडिशा में भी 29 और 30 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है. कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

Advertisement

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी का भी अनुमान है. इन इलाकों में तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं. इससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम ठंडा बना रहेगा.

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी सक्रिय मौसम

पूर्वोत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश जारी रहने की संभावना है, जबकि दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी आंधी-बारिश का दौर देखने को मिलेगा.

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि आंधी-तूफान और तेज बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement