Newswrap: पढ़ें, गुरुवार शाम की 5 बड़ी खबरें

ड्रग्स केस में फंसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कोर्ट ने आर्यन खान समेत 8 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. उधर, आईपीएल में पंजाब ने चेन्नई को 6 विकेट से मात दी. उधर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के बढ़ते हुए केसों को देखते हुए 5 राज्यों को अलर्ट किया है. पढ़ें गुरुवार शाम की 5 बड़ी खबरें.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 7:56 PM IST

ड्रग्स केस में फंसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कोर्ट ने आर्यन खान समेत 8 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उधर, आईपीएल में पंजाब ने चेन्नई को 6 विकेट से मात दी. उधर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के बढ़ते हुए केसों को देखते हुए 5 राज्यों को अलर्ट किया है. पढ़ें गुरुवार शाम की 5 बड़ी खबरें 

Advertisement

क्रूज ड्रग्स पार्टी केस: आर्यन खान समेत 8 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

ड्रग्स केस में फंसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आज एक बार फिर कोर्ट में पेश किया गया है. ड्रग्स मामले में आज फिर से सुनवाई हुई. आर्यन खान समेत 8 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. मेजिस्ट्रेट अब 8 अक्टूबर को सुबह 11 बजे सुनवाई करेंगे. सभी आरोपियों को एनसीबी के दफ्तर में आज रात रखा जाएगा. न्यायिक हिरासत में होने के बावजूद किसी से भी पूछताछ नहीं की जाएगी. NCB ने बताया कि क्रूज ड्रग्स केस में अबतक 17 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. 

कोरोना: 5 राज्यों ने बढ़ाई चिंता, स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेताया- अगले तीन महीने त्योहारों के, सावधान रहें लोग

देश में कोरोना को लेकर चुनौतियां अभी खत्म नहीं हुई हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, मिजोरम और कर्नाटक ऐसे 5 राज्य हैं जहां 10 हजार से अधिक कोरोना के एक्टिव मामले हैं. तो वहीं सरकार ने दावा किया है कि तीसरी लहर को देखते हुए करीब 5 लाख ऑक्सीजन बेड तैयार कर लिए गए हैं.

Advertisement

J-K: 48 घंटे में 5 हत्या पर बोले LG मनोज सिन्हा- आतंकियों पर जल्द होगा बड़ा एक्शन

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पिछले 48 घंटे में एक के बाद एक करके 5 हत्या की घटना हुई. ताबड़तोड़ तरीके से हुई इन हत्याओं पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (LG Manoj Sinha) ने कहा कि आतंकियों पर जल्द बड़ा एक्शन होगा. बहुत जल्द इंसाफ चुकता किया जाएगा. लगातार हत्याओं पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि कश्मीर में नागरिकों की हत्याओं के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई और सुरक्षा बलों को आतंकवादियों से तेजी से निपटने के लिए कहा गया. 

'ये खाते यहां है, मदद पाकिस्तान की करते हैं...', आर्यन खान के बहाने साध्वी प्रज्ञा का शाहरुख खान पर बड़ा हमला

अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर क्रूज रेव पार्टी में आर्यन खान के पकड़े जाने के बाद अभिनेता शाहरुख खान पर तीखा हमला बोला है. साध्वी प्रज्ञा ने कहा, ये वो लोग हैं, जो भारत को असुरक्षित बताते हैं. ये खाते यहां हैं और मदद पाकिस्तान में करते हैं.

पंजाब ने चेन्नई को छह विकेट से दी मात, KL राहुल ने खेली कप्तानी पारी

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 53वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को 6 विकेट से हरा दिया है. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 6 विकेट पर 134 रन बनाए. जवाब में पंजाब ने 13 ओवरों में 4 विकेट पर 139 रन बनाकर मैच जीत लिया. पंजाब की जीत के हीरो कप्तान केएल राहुल रहे, जिन्होंने नाबाद 98 रन बनाए.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement