कोरोना की वजह से 169 दिनों से बंद दिल्ली मेट्रो फिर से पटरी पर लौट आई है. सोमवार यानी सात सितंबर की सुबह दिल्ली में एक बार फिर से मेट्रो सेवा की शुरुआत हो गई
169 दिन बाद फिर चली दिल्ली मेट्रो, हुडा सिटी सेंटर से समयपुर बादली के लिए हुई रवाना
हालांकि फिलहाल यह शुरुआत केवल येलो लाइन (समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर) पर हो रही है. सुबह 7 बजे हुडा सिटी सेंटर से समयपुर बादली के लिए मेट्रो रवाना हुई.
NCB की हिरासत में एक और ड्रग पेडलर, सुशांत के दोस्त-स्टाफ से पूछताछ संभव
सुशांत सिंह केस में रिया और उनके भाई ड्रग्स मामले को लेकर मुसीबत में घिरते जा रहे हैं. आज एनसीबी रिया से दूसरे दिन की पूछताछ करेगी. सूत्रों के मुताबिक, आज एनसीबी की पूछताछ में रिया का आमना-सामना दूसरे आरोपियों से करवाया जाएगा. जिनमें शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत मौजूद होंगे.
कौन हैं अरुणाचल में अगवा हुए 5 भारतीय, चीन पर क्यों शक? जानें अबतक क्या हुआ एक्शन
चीन के साथ लद्दाख सीमा पर पिछले कई महीनों से तनाव की स्थिति बरकरार है. चीनी साजिश का मुकाबला करने के लिए भारतीय सेना के जवान सीमा पर तैनात हैं. सिर्फ लद्दाख नहीं बल्कि चीन से सटी अन्य सीमाओं पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है.
नोवाक जोकोविच लाइन्सवुमन को गेंद मारने के कारण US Open से बाहर
दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को रविवार को हुए यूएस ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल के दौरान हताशा में लाइन्सवुमन को गेंद मारने के कारण टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. बाद में उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसके लिए खेद जताया.
पटनाः थाने में हैं गिरफ्तार शराब माफिया, महिलाएं करने लगीं हंगामा, पुलिस ने भांजी लाठी
बिहार की राजधानी पटना में शराब माफिया के ठिकाने पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर फायरिंग की घटना हुई थी. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों की शिनाख्त कर उनकी धरपकड़ की.
aajtak.in