The Burning train: तीन कोच में सवार थे 500 यात्री, यात्री बोला- किसी ने चार्जर लगाया और उठने लगा धुआं

रेलवे अधिकारियों, आरपीएफ सहित स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. फायर बिग्रेड टीम बुलाई गई. धूं-धूं कर जलती बोगियों की लपटें कई फीट ऊपर तक उठ रहीं थी. लोग अपने-अपने साथ के लोगों के चिल्ला रहे थे. इस दौरान रेलवे यातायात भी बाधित रहा. फायर टीम ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया. 

Advertisement
नई दिल्ली से दरभंगा जा रही ट्रेन में लगी आग (Screengrab). नई दिल्ली से दरभंगा जा रही ट्रेन में लगी आग (Screengrab).

अमित तिवारी

  • इटावा,
  • 15 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 6:48 AM IST

बुधवार शाम दिल्ली से दरभंगा ट्रेन  (02570) की तीन बोगियां जलकर खाक हो गईं. इसमें एक स्लीपर कोच और दो जनरल बोगी शामिल है. आधिकारिक बयान के आधार पर इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है. केवल चार लोगों को मामूली चोट लगी हैं, जिनका इलाज कराया गया है. आग पर काबू पाने के बाद जली हुई तीनों बोगियों को ट्रेन से अलग किया गया और बाकी के कोचों में सभी यात्रियों को एडजस्ट कराकर ट्रेन को रवाना कर दिया गया. अधिकारियों का कहना है कि कानपुर पहुंचने के बाद ट्रेन में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे. 

Advertisement

दरअसल, घटना बुधवार शाम 5-6 बजे के बीच की है. बिहार में छठ पर्व के चलते रेलवे विभाग ने स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं. नई दिल्ली से दरभंगा के लिए 02570 क्लोन एक्सप्रेस चलाई गई है. बुधवार को जब ट्रेन इटावा से पहले सराय भूपत स्टेशन से ट्रेन गुजरी तो स्टेशन मास्टर ने स्लीपर कोच मे धुंआ देखा. तत्काल ही इसकी जानकारी वॉकी टॉकी के जरिए ट्रेन ड्राइवर और गार्ड को दी. आनन-फानन में ट्रेन रोकी गई. तब तक आग और भड़क चुकी थी. स्वीपर कोट SI और दो जनरल बोगियां आग की चपेट में थी. कोच में सवार यात्रियों ने जान बचाने के लिए कूदना शुरू कर दिया था. 

रेलवे अधिकारियों, आरपीएफ सहित स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. फायर बिग्रेड टीम बुलाई गई. धूं-धूं कर जलती बोगियों की लपटें कई फीट ऊपर तक उठ रहीं थी. लोग अपने-अपने साथ के लोगों के चिल्ला रहे थे. इस दौरान रेलवे यातायात भी बाधित रहा. फायर टीम ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया. 

Advertisement

तीन कोच में सवार थे 500 यात्री

यह ट्रेन हादसा गंभीर हो सकता था. लोगों से ठसा-ठस भरे तीन कोचों में तब आग लगने की बात फैली तो लोगों ने कूदना शुरू कर दिया गया था. ऐसे में महिलाएं, बच्चे, बूढ़े सभी ट्रेन से कूदे. गनीमत रही की कुछ लोगों को ही मामूली चोट आई. नहीं तो यह हादसा गंभीर हो सकता था.

ट्रेन के गार्ड बबलू सिंह ने बताया कि इन तीन कोच में 500 से करीब यात्री सवार थे. आग किस कारण से लगी है फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है. आग बहुत ही ज्यादा लगी हुई थी. सभी यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया है

यात्री का कहना शॉर्ट सर्किट से लगी आग

घटना को लेकर रेलवे कर्मचारियों का कहना है कि आग किस वजह से लगी है. इसका जांच की जा रही है. वहीं, एक यात्री ने बताया ''कई लोग बैठे हुए और कई कोच में आजा रहे थे. किसी ने चार्जिंग पाइंट में चार्जर लगाया. वहीं से शॉर्ट सर्किट टाइप का हुआ. हल्की सी चिंगारी उठी. फिर अफरा तफरी मची. बोर्ड में आग लग गई. सारे लोग भागने लगे. ट्रेन पूरी स्पीड में थी. चैन खींची गई, ट्रेन को रोका गया.'' 

यात्री ने कहा ''इस आग में मेरे खुद के दो बैग जल चुके हैं. कई लोगों को चोट लगी, जिन्हें पुलिस साथ ले गई. प्रशासन करीब आधे घंटे बाद यहां आया. मैं छपरा जा रहा था.''

Advertisement

देखें वीडियो...

किसी का पर्स चोरी, किसी के जल गए बैग

यात्री प्रदीप कुमार जाधव का कहना है कि हम छठ पूजा मनाने के लिए बिहार जा रहे थे, लेकिन अचानक बोगी में आग लग गई. मेरे 4 बैग चोरी हो गए. एक अन्य यात्री अमन सिंह ने कहा कि हम छठ मनाने छपरा जा रहे थे. मेरे साथ भाभी और 2 बच्चे थे. कोई हमारा पर्स चोरी करके ले गया.

सीपीआरओ का यह है कहना

वहीं, एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने घटना को लेकर कहा है कि दरभंगा जा रही ट्रेन के तीन कोच में आग लगी थी. सभी सवारियों को सकुशल बचाया गया है. जले हुए कोचों को हटाकर ट्रेन को रवाना कर दिया गया. रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से टल गया. 

यह है सिटी एसपी का कहना

घटना को लेकर इटावा एसपी संजय कुमार का कहना कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी सामने आई है. लगभग ढाई सौ लोग प्रभावित हुए हैं. जनहानि नहीं हुई है, यात्रियों का सामान के नुकसान हुआ है. केवल चार लोगों को सामान्य चोटें आई हैं. फायर ब्रिगेड के माध्यम से बोगियों की आग बुझा दिया गया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement