NEET पेपर लीक मामले में 5 आरोपियों की कोर्ट में पेशी, CBI को मिली 7 दिन की कस्टडी

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में पांच आरोपियों को दिल्ली की अदालत में पेश किया गया. सीबीआई ने कई राज्यों में फैले नेटवर्क की जांच के लिए कस्टडी मांगी.

Advertisement
नीट पेपर लीक मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. (File Photo: ITG) नीट पेपर लीक मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. (File Photo: ITG)

संजय शर्मा / शरत कुमार / अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:07 PM IST

NEET-UG 2026 पेपर लीक के मामले में गिरफ़्तार किए गए सभी पांचों आरोपियों को सीबीआई ने बुधवार को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया. आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड के बाद आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया. यह पेशी स्पेशल सीबीआई जज अजय गुप्ता के सामने हुई. सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कोर्ट से आरोपियों की कस्टडी मांगी, जिस पर कोर्ट ने हरी झंडी दिखा दी है. अब सीबीआई को आगे की पूछताछ के लिए आरोपियों की कस्टडी मिल गई है.

Advertisement

सीबीआई ने कहा कि मामले की जांच के लिए आरोपियों से पूछताछ बहुत जरूरी है क्योंकि पेपर लीक का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है और जांच जारी भी है. 

नीट पेपर लीक मामले में अब तक कुल 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. लेकिन आज यानी गुरुवार को सुनवाई के दौरान पहले से गिरफ्तार पांच आरोपियों की पेशी हुई. आरोपियों की पहचान नासिक के शुभम खैरनार, जयपुर के मंगिलाल बीवाल, विकास बीवाल और दिनेश बीवाल और गुरुग्राम के यश यादव के रूप में हुई है. शुभम खैरनार (30) दो दिन की ट्रांजिट रीमांड के बाद दिल्ली लाया गया, जिस पर  परीक्षा लीक करने का मुख्य आरोप है.

सीबीआई ने कोर्ट में क्या कहा?

सीबीआई ने इससे पहले अदालत को बताया था कि इस मामले में कई राज्यों के लोगों के शामिल होने का शक है और जांच के लिए हिरासत में पूछताछ ज़रूरी है. इसके बाद कोर्ट ने सीबीआई को आरोपियों की 7 दिन की कस्टडी दे दी है.

Advertisement

मेडिकल कॉलेजों में अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए 3 मई को हुई NEET (UG) 2026 परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बीच मंगलवार को रद्द कर दिया गया था. सरकार ने CBI से इन अनियमितताओं की पूरी जांच करने को कहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement