विश्व बैंक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे नीलकंठ मिश्रा, केंद्र सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

केंद्र सरकार ने इकोनॉमिस्ट नीलकंठ मिश्रा को बड़ी जिम्मेदारी दी है. उन्हें अमेरिका में विश्व बैंक मुख्यालय में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया गया है.

Advertisement
नीलकंठ मिश्रा भारत के जाने-माने इकोनॉमिस्ट हैं. (Photo: ITG) नीलकंठ मिश्रा भारत के जाने-माने इकोनॉमिस्ट हैं. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • New Delhi,
  • 05 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:43 AM IST

मशहूर अर्थशास्त्री नीलकंठ मिश्रा को वर्ल्ड बैंक में भारत का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) द्वारा मंजूर की गई यह नियुक्ति वॉशिंगटन, DC में वर्ल्ड बैंक के मुख्यालय में तीन साल के कार्यकाल के लिए होगी. नीलकंठ मिश्रा, परमेश्वरन अय्यर की जगह लेंगे.

परमेश्वरन अय्यर उत्तर प्रदेश कैडर के 1981 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं, जिन्हें फरवरी 2023 में इस पद पर नियुक्त किया गया था.

Advertisement

केंद्र सरकार ने परमेश्वरन अय्यर का कार्यकाल 19 जून 2026 के बाद भी बढ़ाने की मंजूरी दी है. वह तब तक इस पद पर बने रहेंगे, जब तक नीलकंठ मिश्रा कार्यभार नहीं संभाल लेते.

कौन हैं नीलकंठ मिश्रा?

नीलकंठ मिश्रा मौजूदा वक्त में प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) के पार्ट टाइम सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. यह एक स्वतंत्र संस्था है, जो विशेष रूप से प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार को देश के आर्थिक और उससे जुड़े अन्य बड़े मुद्दों पर सलाह देती है. इसके साथ ही, वे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के पार्ट टाइम चेयरपर्सन और भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के पार्ट टाइम सदस्य भी हैं.

प्राइवेट सेक्टर में भी नीलकंठ मिश्रा का बहुत बड़ा नाम और गहरा अनुभव रहा है. वे वित्तीय क्षेत्र की दिग्गज वैश्विक कंपनी क्रेडिट सुइस (Credit Suisse) में प्रबंध निदेशक, एशिया-प्रशांत क्षेत्र के लिए इक्विटी रणनीति के सह-प्रमुख और भारत रणनीतिकार के रूप में काम कर चुके हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो वे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), कानपुर के छात्र रहे हैं, जहां उन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: World Bank Warning: डरना जरूरी है... खतरे में 4.5 करोड़ लोग, ईरान युद्ध पर वर्ल्ड बैंक ने दी ये वॉर्निंग

वर्ल्ड बैंक दुनिया की सबसे बड़ी वित्तीय संस्थाओं में से एक है. यह विकासशील देशों को आर्थिक मदद और सलाह देता है. भारत की तरफ से विश्व बैंक में कार्यकारी निदेशक का पद काफी अहम माना जाता है. नीलकंठ मिश्रा की नियुक्ति ऐसे वक्त में हुई है, जब वैश्विक अर्थव्यवस्था कई चुनौतियों का सामना कर रही है. ऐसे में वह विश्व बैंक में भारत का पक्ष रखने और आर्थिक मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »