प्रधानमंत्री मोदी ने आज मेरठवासियों को बड़ी सौगात देते हुए रैपिड रेल सेवा ‘नमो भारत’ का शुभारंभ किया. 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली–मेरठ कॉरिडोर के शुरू होने से अब सफर पहले की तुलना में बेहद कम समय में पूरा किया जा सकेगा. यह आधुनिक रैपिड ट्रेन न सिर्फ यात्रा को तेज बनाएगी, बल्कि सुरक्षित, आरामदायक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस परिवहन का नया विकल्प भी देगी.
यह देश की पहली नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम है, जिसे 180 km/h की रफ्तार के लिए डिजाइन किया गया है. वहीं इसके साथ ही मेरठ मेट्रो का भी शुभारंभ किया गया है.
पहली बार नमो भारत और मेरठ मेट्रो एक ही इन्फ्रास्ट्रक्चर पर संचालित होंगी. यह परियोजना शहरी और क्षेत्रीय परिवहन के लिए शानदार मानी जा रही है.
मेरठ मेट्रो से मिलेगी ये सुविधाएं
मिनटों में तय होगी 80 km की दूरी
नमो भारत ट्रेन की मदद से 80 km की दूरी केवल 55 मिनट में तय की जा सकेगी. सुरक्षा के लिहाज से इसमें कई आधुनिक इंतजाम किए गए हैं, जैसे ग्रिलिंग, डिस्प्ले बोर्ड और इंटीग्रेटेड ऑटोमैटिक सिक्योरिटी गेट की व्यवस्था की गई है. यह केवल एक परिवहन परियोजना नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर रिवोल्यूशन साबित होने वाली है.
ये होंगी नमो भारत रैपिड रेल की आधुनिक और लग्जरी सुविधाएं
नमो भारत ट्रेन फिलहाल न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ स्टेशन के बीच संचालित होगी. इस सेवा के माध्यम से दिल्ली के सराय काले खान से मेरठ (मोदीपुरम) तक की 82 किलोमीटर दूरी 55 मिनट में तय की जा सकेगी. इस कॉरिडोर में सराय काले खां, न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, गाजियाबाद, गुलधर, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ, मेरठ साउथ और बेगमपुल/मोदीपुरम जैसे अहम स्टेशन शामिल किए गए हैं.
aajtak.in