स्पेशल फ्लाइट्स से घर लौटेंगे मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीय... यहां जानें डिटेल

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और तनाव के कारण कई भारतीय फंसे हुए हैं. सामान्य फ्लाइट्स लगातार कैंसिल हो रही हैं. ऐसे में भारतीयों को घर वापस लाने के लिए कई स्पेशल फ्लाइट्स चलाई जा रही हैं. एतिहाद एयरवेज ने भी 19 मार्च तक अपनी उड़ानों को जारी रखने का ऐलान किया है.

Advertisement
स्पेशल फ्लाइट्स की मदद से भारतीय सुरक्षित घर लौटेंगे. (File Photo: ITG) स्पेशल फ्लाइट्स की मदद से भारतीय सुरक्षित घर लौटेंगे. (File Photo: ITG)

अमित भारद्वाज

  • नई दिल्ली,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:08 PM IST

मिडिल ईस्ट में युद्ध के चलते तनाव लगातार बढ़ रहा है. हमलों के चलते हवाई यातायात पर काफी असर देखने को मिल रहा है. इस बीच यहां फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए स्पेशल उड़ानों की व्यवस्था की जा रही है. पिछले कुछ दिनों में कई भारतीय स्पेशल उड़ानों की मदद से सुरक्षित घर लौटे हैं. 

अब एतिहाद एयरवेज ने अबू धाबी और भारत के 8 शहरों के बीच अपनी उड़ानों को फिर से शुरू करने का ऐलान किया है.

Advertisement

6 मार्च से 19 मार्च के बीच अहमदाबाद, बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद, कोच्चि, कोझिकोड, मुंबई और कोलकाता के लिए संचालन किया जाएगा. एयरलाइन ने जानकारी दी है कि पहले से बुकिंग वाले यात्रियों को प्राथमिकता दी जाएगी. टिकट etihad.com पर उपलब्ध हैं.


यात्रियों को सलाह दी गई है कि बिना कंफर्म बुकिंग के एयरपोर्ट न जाएं. उड़ानें केवल तभी संचालित होंगी जब सभी सुरक्षा मानदंड पूरे हो सकेंगे. 

स्पाइसजेट भी 6 मार्च से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से 14 स्पेशल फ्लाइट चलाने जा रहा है. इनमें से 13 फुजैराह से और 1 दुबई से ऑपरेट होगी. फुजैराह से मुंबई के लिए 9 फ्लाइट्स, फुजैराह से दिल्ली के लिए 4 फ्लाइट संचालित होगी.

पिछले 3 दिनों में स्पाइसजेट ने UAE से 25 स्पेशल फ्लाइट संचालित की हैं, जो दिल्ली, मुंबई और कोच्चि को जोड़ती हैं.

बता दें, आज मुंबई एयरपोर्ट से कई उड़ानें रद्द की गईं, जिनमें 34 आगमन वाली और 39 प्रस्थान वाली फ्लाइट शामिल हैं.

Advertisement

इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी

इंडिगो ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि मध्य पूर्व में हालात अस्थिर बने रहने के चलते, यात्रियों को राहत देते हुए टिकट कैंसिलेशन पर फ्री वेवर (बिना शुल्क कैंसिलेशन) की सुविधा 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दी गई है.

अगर आपकी यात्रा निर्धारित है, तो फ्लाइट स्टेटस की ताजा जानकारी जरूर चेक करें. किसी भी प्रकार की हेल्प के लिए आप कस्टमर कॉन्टैक्ट सेंटर से +91124 6173838 पर संपर्क कर सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement