बिजली के खंभे से टकराई स्कूटर, MBBS के 3 छात्रों की दर्दनाक मौत

कोझिकोड में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां बिजली के खंभे में टकराने से एमबीबीएस के तीन छात्रों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Advertisement
सड़क हादसे में 3 छात्रों की मौत.  (Photo: Representational ) सड़क हादसे में 3 छात्रों की मौत. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • कोझिकोड,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:43 PM IST

केरल के कोझिकोड में बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां कोइलांडी के पास एक सड़क दुर्घटना में तीन मेडिकल छात्रों की मौत हो गई. बताया जाता है कि उनका स्कूटर एक बिजली के खंभे से टकरा गया था. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

अधिकारी ने बताया कि कोइलांडी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि तीनों एक दोपहिया वाहन पर सवार थे. तभी रात करीब 2 बजे उनका स्कूटर एक बिजली के खंभे से टकरा गया. अधिकारी ने बताया कि तीनों की उम्र करीब 19 साल थी और वे यहां के मालाबार क्रिश्चियन कॉलेज के MBBS के छात्र थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली: 5 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों सहित 7 लोगों की जलकर मौत

दुर्घटना कैसे हुई, अभी तक नहीं है साफ

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. जांच और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इसका पता चल पाएगा. पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना में हुई मौत के संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: बस्ती में होली के दिन भीषण एक्सीडेंट: THAR की टक्कर से हवा में उड़े बाइक सवार; मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में दो की मौत

स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूटी सवार एमबीबीएस छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई. तीनों का शव सड़क किनारे पड़ा था. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement