पहले गाली-गलौच, फिर फेंका विस्फोटक... केरल में BJP कार्यकर्ता के घर पर ब्लास्ट

केरल के कथिरूर इलाके में बीजेपी कार्यकर्ता मजीषा पथायाकुन्नू के घर पर विस्फोटक फेंका गया, जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ. बदमाशों पर पहले गाली-गलौच करने और फिर विस्फोटक फेंकने का आरोप है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
धमाके के दौरान परिवार घर पर ही मौजूद था. (Photo: Representational) धमाके के दौरान परिवार घर पर ही मौजूद था. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:04 AM IST

केरल के कथिरूर इलाके में एक बीजेपी कार्यकर्ता के घर पर विस्फोटक फेंके जाने की घटना सामने आई है. घटना के वक्त घर के सदस्य वहीं मौजूद थे. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों की तलाश जारी है.

रविवार रात को कथिरूर के पास 'कोंकची' में रहने वाली बीजेपी कार्यकर्ता मजीषा पथायाकुन्नू के घर पर धमाका हुआ. दर्ज की गई FIR के मुताबिक, रविवार रात करीब 8:50 बजे दो अज्ञात व्यक्ति मजीषा के घर के पास पहुंचे. उन्होंने पहले मजीषा को अपशब्द कहे और गाली-गलौज की. 

Advertisement

अज्ञात हमलावरों ने मजीषा के घर पर एक विस्फोटक फेंका, जो एक जोरदार धमाके के साथ फट गया. कथिरूर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि मजीषा की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस अब आरोपियों की पहचान करने के लिए सुराग जुटा रही है. धमाके की तीव्रता और इस्तेमाल किए गए पदार्थ का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है. टीम इस बात की जांच कर रही है कि फेंका गया विस्फोटक कोई पटाखा था या फिर कोई देसी बम था. 

विधानसभा चुनाव से पहले धमाका

बता दें कि केरल में विधानसभा चुनाव हैं और सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुटे हैं. इस बीच, बीजेपी कार्यकर्ता के घर पर हुए इस धमाके ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. केरल में 9 अप्रैल को मतदान होना है और 4 मई को वोटों की गिनती की जाएगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement