भूटान से महंगी गाड़ियों की करते स्मगलिंग, फिर भारत में करते सेल... 5 गिरफ्तार

कोच्चि में महंगी गाड़ियों की स्मगलिंग करने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है. मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. पांचों आरोपियों में एक पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. जबकि अन्य असम के हैं.

Advertisement
महंगी कारों की स्मगलिंग करने वाले 5 गिरफ्तार. (Photo: Representational ) महंगी कारों की स्मगलिंग करने वाले 5 गिरफ्तार. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • कोच्चि,
  • 07 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:59 AM IST

केरल के कोच्चि में कस्टम (प्रिवेंटिव) कमिश्नरेट ने भूटान से महंगी पुरानी कारों की स्मगलिंग के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार पांचों आरोपी पश्चिम बंगाल और असम के रहने वाले हैं. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को शनिवार की सुबह दी.

ऐसे करते थे महंगी कारों की स्मगलिंग

कस्टम ने एक बयान में कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के जयगांव के बिस्वदीप दास (35), असम के कामरूप जिले के पलटनबाजार के दीपक पटवारी (57), बोंगाईगांव जिले के जोगीघोपा के अयूब अली, गोलपारा जिले के बोलादमारी के एमडी मुस्तफा अहमद (35) और धुबरी जिले के चापर के जलाल मंडल (31) शामिल हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'भागो, पुलिस आ गई...' बरामदे से चिल्लाई महिला, आपत्तिजनक हालत में भागे पुरुष, फिरोजाबाद में पकड़ा गया सेक्स रैकेट

कस्टम अधिकारियों ने बताया कि पटवारी असम के बोंगाईगांव के डिस्ट्रिक्ट ट्रांसपोर्ट ऑफिसर (DTO) थे. अधिकारियों ने बताया कि ये गिरफ्तारियां असम और पश्चिम बंगाल में पुलिस व नॉर्थ-ईस्ट राज्यों की कस्टम एजेंसियों की मदद से बड़े पैमाने पर की गई जांच के बाद की गईं.

कस्टम्स ने कहा कि असम पुलिस की जांच में पता चला कि उन्होंने नकली कागज़ात का इस्तेमाल करके 460 ऐसी गाड़ियां रजिस्टर की थीं. इन गाड़ियों में विदेश में बनी कारें और भारत में बनी गाड़ियां शामिल हैं, जिन्हें पहले एक्सपोर्ट किया गया था. फिर बाद में बिना कस्टम ड्यूटी दिए देश में वापस स्मगल कर दिया गया था. फिर इन्हें नकली कागज़ात का इस्तेमाल करके गैर-कानूनी तरीके से रजिस्टर किया गया.

Advertisement

कोच्चि के कस्टम्स (प्रिवेंटिव) कमिश्नरेट ने पिछले साल "ऑपरेशन नुमखोर" शुरू किया था. यह तब शुरू हुआ, जब पता चला कि भूटान से इस्तेमाल की गई गाड़ियां, जिनमें ज़्यादातर हाई-एंड SUV थीं, गैर-कानूनी तरीके से भारत में स्मगल की जा रही थीं. साथ ही ये गाड़ियां अलग-अलग राज्यों में फिर से रजिस्टर की जा रही थीं. 

आपको बता दें कि पिछले साल कस्टम्स ने कई गाड़ियां ज़ब्त की थीं, जिनमें केरल के कुछ फिल्म एक्टर्स की भी गाड़ियां शामिल थीं. जिन्हें भूटान से गाड़ियों की गैर-कानूनी स्मगलिंग में शामिल लोगों ने उन्हें बेचा था. कस्टम्स के बयान में कहा गया है कि दास, जिसे 22 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था और जो एक बड़ी IT फर्म का कर्मचारी है.

दास ही था गाड़ियों की स्मगलिंग का मास्टरमाइंड

दास ही भूटान से गाड़ियों की स्मगलिंग का मास्टरमाइंड था. उसे इंडिया-भूटान बॉर्डर के पास पकड़ा गया और बाद में ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजने से पहले ट्रांजिट वारंट पर कोच्चि लाया गया. अधिकारियों ने कहा कि कस्टम्स जल्द ही आगे की जांच के लिए गिरफ्तार लोगों की कस्टडी के लिए कोर्ट जाएगा. कस्टम्स के मुताबिक कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया (CAG) की हालिया रिपोर्ट में पाया गया कि एक ही चेसिस और इंजन नंबर वाली 15849 गाड़ियां कई नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में रजिस्टर्ड थीं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement