टोक्यो से हिरोशिमा तक घूमने का मौका, IRCTC ने लॉन्च किया जापान चेरी ब्लॉसम टूर पैकेज, जानें ट्रिप खर्च और बुकिंग डिटेल

IRCTC ने अप्रैल 2026 के लिए जापान के प्रमुख शहरों का 10 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज लॉन्च किया है. इस पैकेज में टोक्यो, फूजी, क्योटो, ओसाका, हिरोशिमा और मियाजिमा जैसे विश्व प्रसिद्ध स्थल घूमने का मौका मिलेगा. टूर पैकेज में यात्रियों को थ्री स्टार होटल में ठहरने, भारतीय भोजन, ट्रैवल इंश्योरेंस और अनुभवी गाइड की सुविधा मिलेगी. आइए जानते हैं पूरा खर्च और बुकिंग की डिटेल्स.

Advertisement
अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज में जापान के कई शहर घूमने का मौका (Getty Image) अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज में जापान के कई शहर घूमने का मौका (Getty Image)

उदय गुप्ता

  • चंदौली,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:49 PM IST

अगर आप अप्रैल में जापान के प्रमुख शहरों की सैर करना चाहते हैं तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) आपके लिए एक बेहतरीन हवाई टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. आईआरसीटीसी, लखनऊ कार्यालय एक आकर्षक अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज 'जापान – चेरी ब्लॉसम का मौसम' का संचालन कर रहा है. इस टूर पैकेज में जापान के प्रमुख पर्यटन स्थलों टोक्यो, फूजी, क्योटो, ओसाका, हिरोशिमा एवं मियाजिमा का भ्रमण कराया जाएगा.

Advertisement

यह टूर 02 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा. जिसके अंतर्गत यात्रियों को 10 दिवसीय विदेशी यात्रा का अद्भुत अनुभव प्राप्त होगा.

इस टूर पैकेज की खासियत क्या है?

इस यात्रा में यात्रियों को लखनऊ , देहरादून , बरैली , मुरादाबाद ,मथुरा, आगरा से उपयुक्त साधन द्वारा दिल्ली लाया जाएगा. इसके बाद दिल्ली से एयर इंडिया की उड़ान द्वारा जापान ले जाया जाएगा. यात्रा के दौरान यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था थ्री स्टार होटल में की जाएगी. पैकेज में भारतीय भोजन (08 नाश्ता, 08 दोपहर का भोजन एवं 08 रात्रि भोजन), ट्रैवल इंश्योरेंस एवं अनुभवी गाइड की सुविधा शामिल है.

किन जगहों पर घूमने का मिलेगा मौका?

इस टूर के अंतर्गत यात्रियों को उएनो पार्क, लेक कावागुची, योयोगी पार्क में चेरी ब्लॉसम दर्शन, टोक्यो स्काईट्री, माउंट फूजी क्षेत्र, अराशियामा बांस वन, किंकाकु-जी मंदिर, ओसाका कैसल, नारा डियर पार्क, हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क एवं इट्सुकुशिमा श्राइन जैसे विश्व-प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा. साथ ही जापान की प्रसिद्ध हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन (शिंकानसेन) यात्रा इस टूर को और भी यादगार बनाएगी.

Advertisement

कितना होगा किराया?

इस अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज के लिए एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 419000/-, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 356000/-, तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू. 356000/-, माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य रू. 356000/- बेड सहित एवं मूल्य रू. 296300/- बिना बेड के होगा.

इस तरह करें बुकिंग

आईआरसीटीसी उत्तरी क्षेत्र लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस टूर पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी. उन्होंने बताया कि यात्रा की बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com पर भी कराई जा सकती है. साथ ही अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं. 

9236367954

8287930922

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement