Indian Railway: दक्षिण भारत में भारी बारिश से डूबे रेलवे ट्रैक, ये ट्रेनें आज रहेंगी रद्द, देखें लिस्ट

South Indian Railway News: भारतीय रेलवे ने प्रभावित इलाकों से गुजरने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया है. भारी बारिश (Heavy Rain) के कारण विजयवाड़ा मंडल की रेल सेवा पर असर पड़ने से इस रूट के यात्रियों को परेशानी हो सकती है.

Advertisement
Railway Train Cancelled Due To Rain and Flood Railway Train Cancelled Due To Rain and Flood

उदय गुप्ता

  • नई दिल्ली ,
  • 22 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 11:31 AM IST
  • बाढ़-बारिश प्रभावित इलाकों से गुजरने वाली ट्रेनें रद्द
  • ट्रैक के नीचे से मिट्टी खिसकने की घटनायें सामने आईं

Indian Railway Trains Cancelled Due To Rain:  दक्षिण भारत के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश से सड़कों से लेकर रेलवे ट्रैक तक पानी में डूब गए हैं. जलजमाव के कारण ट्रैक के नीचे से मिट्टी खिसकने की घटनायें भी सामने आई हैं. ऐसे में रेलवे ने प्रभावित इलाकों से गुजरने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया है. भारी बारिश (Heavy Rainfall)  के कारण आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा मंडल की कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है.

Advertisement

जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनमें ट्रेन नंबर 12656 मद्रास से अहमदाबाद स्पेशल, गाड़ी संख्या 20954 अहमदाबाद से मद्रास स्पेशल, ट्रेन संख्या 12295 क्रांतिवीर संगोली रायाण्ण से दानापुर, ट्रेन नंबर 12864 यशवंतपुर हावडा स्पेशल, 22620 तिरुनेलवेली जंक्शन से बिलासपुर, गाड़ी संख्या 18190 एर्नाकुलम से टाटानगर जंक्शन, ट्रेन नंबर 13352 आलमपुर रोड से धनबाद जंक्शन, गाड़ी संख्या 16352 नागरकोविल जंक्शन से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल, 12433 मद्रास सेंट्रल से निजामुद्दीन और गाड़ी संख्या 22707 विशाखापट्टनम तिरुपति के बीच चलने वाली रेलगाड़ियां शामिल हैं. 

रेलवे ने आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक व केरल जाने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया है. दक्षिण मध्य रेलवे (South Central Railway) के विजयवाड़ा मंडल के पाडूगूपाडु-नेल्लौर खंड पर पुल पर बारिश का पानी आने से पूर्व मध्य रेल से खुलने वाली यशवंतपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें का परिचालन रद्द किया गया है. 

ये ट्रेनें हुईं रद्द-

Advertisement
  • मुजफ्फरपुर से कटक, भुवनेश्वर, विजयवाड़ा होते हुए यशवंतपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 15228 मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस सोमवार यानी 22 नवंबर 2021 को रद्द रहेगी. 
  • यशवंतपुर से 22 नवंबर को प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 22352 यशवंपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा. 
  • केएसआर बेंगलुरु 22 नवंबर को प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12295 के.एस.आर. बेंगलूरू-दानापुर संघमित्रा एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा. 
  • 23 नवंबर को दानापुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12296 दानापुर-केएसआर बेंगलुरु संघमित्रा एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 
  • केएसआर बेंगलुरु से 22 नवंबर को चलने वाली गाड़ी संख्या 06509 के.एस.आर. बेंगलूरू-दानापुर एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा.
  • 23 नवंबर को पटना जंक्शन से खुलने वाली गाड़ी संख्या 22670 पटना एर्नाकुलम एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 
  • 22 नवंबर को धनबाद से चलने वाली गाड़ी संख्या 13351 धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी. 
  • गाड़ी संख्या 18638 बेंगलुरु कैंट से हटिया जाने वाली ट्रेन 23 नवंबर को रद्द रहेगी.

ये भी पढ़ें - 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement