अवैध तरीके से अमेरिका में कराता था लोगों की एंट्री, भारतीय नागरिक ने कबूल किए अपने जुर्म

22 साल के एक भारतीय नागरिक को अमेरिका में लोगों की गैरकानूनी एंट्री कराने के मामले में सजा हो सकती है. जानकारी के मुताबिक, उसने अपने ऊपर लगे आरोप स्वीकार कर लिए हैं.

Advertisement
युवक को 15 साल तक की सजा हो सकती है. (Photo: Representational) युवक को 15 साल तक की सजा हो सकती है. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:17 AM IST

एक भारतीय नागरिक ने कनाडा सीमा के रास्ते लोगों को अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश कराने की साजिश में अपनी भूमिका स्वीकार की है, जिसकी उम्र 22 साल बताई जा रही है. अमेरिकी न्याय विभाग ने गुरुवार को बताया कि शिवम नाम का एक युवक अक्टूबर 2024 से जून 2025 तक अवैध मानव तस्करी नेटवर्क का संचालन कर रहा था.

Advertisement

आरोप है कि वह कनाडा से लोगों को गैरकानूनी तरीके से अमेरिका पहुंचाने के लिए ड्राइवरों की व्यवस्था करता था. खास तौर पर उत्तरी न्यूयॉर्क के आसपास मौजूद गुप्त ठिकानों और न्यूयॉर्क के प्लैट्सबर्ग स्थित होटलों तक लोगों को पहुंचाने का काम किया जाता था.

जानकारी के मुताबिक, शिवम यह काम पैसों के लिए करता था और उसकी मदद करने वाले ड्राइवरों को भी भुगतान किया जाता था.

100 अमेरिकी डॉलर का भुगतान

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पिछले साल जनवरी में शिवम ने भारत और ब्रिटेन के 12 लोगों को कनाडा के रास्ते अमेरिका में अवैध रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए थे.

माना जा रहा है कि इसके लिए 100 अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया गया, उसी महीने अमेरिकी बॉर्डर पेट्रोल एजेंट्स ने सीमा के पास दो गाड़ियों को रोकने की कोशिश की. हालांकि, दोनों वाहन सुरक्षाकर्मियों से बचने के लिए तेज रफ्तार में भाग निकले, जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया.

Advertisement

आरोप है कि इन वाहन में कुल 12 लोग सवार थे, जिन्हें अवैध तरीके से अमेरिका लाया जा रहा था. शिवम ने इस मामले में अपनी भूमिका स्वीकार की है और उसे सितंबर में सजा सुनाई जाएगी. शिवम को इसके लिए कम से कम 5 साल और अधिकतम 15 साल तक की जेल की सजा हो सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement