Weather Today: तमिलनाडु-केरल में आज भी बारिश, इन 8 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट, जानें देशभर के मौसम का हाल

आईएमडी के मुताबिक, पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है और अगले 5 दिनों तक हरियाणा और असम और मेघालय में 19 से 21 दिसंबर के दौरान सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

Advertisement
For alert For alert

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 7:57 AM IST

दक्षिणी राज्यों में बारिश का सिलसिला आज, 20 दिसंबर को भी जारी रहने वाला है. हालांकि इसकी तीव्रता में कमी देखी जा सकती है. इसके अलावा कई मैदानी इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. इसी बीच कई राज्यों में तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. आइये जानते हैं, देशभर के मौसम का हाल.

दिल्ली का मौसम

Advertisement

देश की राजधानी दिल्ली में भी तापमान तेजी से गिरने लगा है. सुबह के वक्त यहां घना कोहरा देखने को मिल रहा है और हवाएं चल रही है. हालांकि दिन के समय आसमान साफ नजर आ रहा है. आज यहां का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है और सुबह को धुंध देखी जा सकती है.

कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक

Delhi weather update

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज

उत्तर प्रदेश का मौसम

यूपी की राजधानी लखनऊ में सुबह कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. हालांकि आने वाले 4-5 दिन में तापमान में कुछ इजाफा देखा जाएगा. इसके अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है.

Advertisement

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट

इन इलाकों में बारिश और कोहरे का अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक, पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है और अगले 5 दिनों तक हरियाणा और असम और मेघालय में 19 से 21 दिसंबर के दौरान सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. वहीं, स्काईमेट के मुताबिक, उत्तरी राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है. बिहार, मेघालय और त्रिपुरा में मध्यम से हल्का कोहरा छा सकता है.

अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement