Weather Today: दिल्ली में आंधी-बारिश, UP में लू, मुंबई में होगी मॉनसूनी बरसात! जानें देशभर का मौसम

दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में 5 मई से हर शाम आंधी-तूफान और बारिश देखी जा रही है. जिससे रात से सुबह तक हवाएं कुछ ठंडी हो जाती हैं. मौसम विभाग ने शनिवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने और धूल भरी आंधी चलने या गरज के साथ छींटे पड़ने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है.

Advertisement
Weather update Weather update

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 जून 2024,
  • अपडेटेड 7:58 AM IST

देश के अलग-अलग हिस्सों में इन दिनों मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं. हालांकि पिछले कुछ दिनों से देशभर के तापमान में गिरावट आई है. इससे पहले के मुकाबले गर्मी में कुछ राहत देखी जा रही है. आज (8 जून) की बात करें तो पहाड़ों पर मौसम सुहाना हुआ है, दिल्ली-एनसीआर में सूरज की तेजी में कुछ कमी आई है और मॉनसून भी अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. हालांकि उत्तर प्रदेश समेत कुछ राज्यों हीटवेव का कहर चल रहा है.

Advertisement

दिल्ली का मौसम

दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में 5 मई से हर शाम आंधी-तूफान और बारिश देखी जा रही है. जिससे रात से सुबह तक हवाएं कुछ ठंडी हो जाती हैं. मौसम विभाग ने शनिवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने और धूल भरी आंधी चलने या गरज के साथ छींटे पड़ने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है. इस दौरान अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. हालांकि अगले हफ्ते से दिल्ली में एक बार फिर हीटवेव की वापसी के आसार हैं.

कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक

Delhi weather update

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज

उत्तर प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट

उत्तर प्रदेश की बात करें तो आज यहां मौसम शुष्क रहने की संभावना है. यूपी के अलग-अलग इलाकों में आज लू की स्थिति होने की संभवाना है. यूपी के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, नथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरेया, जालौन, हरीमपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में लू के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा कई इलाकों में येलो अलर्ट भी जारी है.

Advertisement

इन राज्यों में भी लू के आसार

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा और झारखंड के अलग-अलग स्थानों पर भी लू की स्थिति बहुत संभावित है. पंजाब, हरियाणा, बिहार के अलग-अलग इलाकों में भी गर्म हवाएं चल सकती हैं. वहीं देशभर के कई इलाकों में आज बारिश की भी संभावना है.

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट

कई राज्यों में बारिश संभव

स्काईमेट के  कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. विदर्भ, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण गुजरात, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

ओडिशा, दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान और बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है. पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों, पंजाब और हरियाणा में कई जगहों पर धूल भरी आंधी के साथ गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. दिल्ली और आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश संभव है. बता दें कि महाराष्ट्र और गोवा में मानसून पहुंच चुका है और इसके आगे बढ़ने के लिए अगले 4 दिन काफी अनुकूल हैं. मुंबई में 9-10 जून के आसपास मानसून आने की उम्मीद है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement