इस राज्य में अगले 5 दिन तक बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं! IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल में 23 से 27 मई के बीच भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बंगाल के तमाम जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आइए जानते हैं क्या है अपडेट.

Advertisement
Weather Update (Representational Image) Weather Update (Representational Image)

अनुपम मिश्रा

  • कोलकाता,
  • 22 मई 2023,
  • अपडेटेड 5:26 PM IST

देश के अधिकतर हिस्सों में गर्मी ने लोगों को परेशान किया हुआ है. चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों को घर में कैद रहने को मजबूर कर दिया है. लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. हालांकि, इस चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान के बीच मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 

Advertisement

अपने शहर के मौसम से जुड़ा हर अपडेट जानने के लिए यहां क्लिक करें 

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिम बंगाल के जिलों में 23 से 27 मई के बीच बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. 23 मई के आसपास झारखंड और आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने और बंगाल की खाड़ी से नमी आने की संभावना के चलते, 23 से 27 मई के दौरान पश्चिम बंगाल के जिलों में गरज, चमक के साथ ओलावृष्टि और बारिश देखने को मिलेगी. 

इन इलाकों में बारिश
23 और 24 मई को पश्चिम बंगाल के दक्षिण हिस्से में एक या दो स्थान पर गरज के साथ ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है. इसी के साथ, तेज हवाएं भी चल सकती हैं. हवाओं की स्पीड 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की जा सकती है. 23 और 24 मई के लिए बंगाल के दक्षिणी हिस्से में ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा. मौसम विभाग की मानें तो 25 मई को भी बंगाल के दक्षिण हिस्सों में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं, इस दिन भी तेज हवाएं चल सकती हैं. 26 और 27 मई को हवाओं की स्पीड में हल्की कमी दर्ज की जा सकती है. गरज के साथ बिजली चमकने की गतिविधियां भी दक्षिण बंगाल में दर्ज की जाएंगी.

Advertisement

पश्चिम बंगाल का उत्तरी हिस्सा
23 और 24 मई को पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं, 25 मई को जिलों में एक या दो स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. साथ ही,  बिजली कड़कने के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार में भारी बारिश देखने को मिल सकती है. 

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी है. वहीं, मौसम विभाग ने पहाड़ी वाले इलाकों में लैंडस्लाइड की बात कही है. वहीं, खराब मौसम में लोगों को बाहर नहीं निकलने की सलाह भी मौसम विभाग ने लोगों को दी है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement