'पुलिस-मजिस्ट्रेट की लापरवाही ने बच्ची का दर्द बढ़ाया...', गुरुग्राम रेप केस में सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुग्राम में 4 साल की मासूम बच्ची से रेप मामले में पुलिस और न्यायिक मजिस्ट्रेट की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई है. कोर्ट ने पुलिस की जांच में असंवेदनशीलता और गैर-जिम्मेदाराना रवैये को गंभीर बताया. इस मामले में जांच अधिकारियों को पूरे रिकॉर्ड के साथ पेश होने का आदेश दिया गया है.

Advertisement
सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस और अधिकारियों से पूरी रिपोर्ट मांगी है.  (File Photo: PTI) सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस और अधिकारियों से पूरी रिपोर्ट मांगी है. (File Photo: PTI)

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:59 PM IST

गुरुग्राम में 4 साल की मासूम बच्ची से रेप के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और न्यायिक मजिस्ट्रेट के रवैये को लेकर उन्हें खरी-खरी सुनाई है.

CJI जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉय माल्य बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच को ASG ऐश्वर्या भाटी ने बताया कि इस मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट की रिपोर्ट अभी नहीं मिल पाई है. हालांकि गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर और जांच अधिकारियों आईओ दोनों कोर्ट में मौजूद हैं.

Advertisement

दरअसल पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर और जांच अधिकारी को पूरे रिकॉर्ड के साथ पेश होने के लिए तलब किया था. इस दौरान कोर्ट ने इस बात पर भी नाराजगी जताई थी कि मजिस्ट्रेट ने जब बच्ची का बयान दर्ज किया था तब आरोपी उसके बेहद नजदीक खड़ा था.

सुप्रीम कोर्ट का सुझाव है कि इस मामले की जांच के लिए महिला आईपीएस अधिकारियों की एसआईटी बनाई जा सकती है. सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी ने पुलिस के साथ-साथ सीडब्ल्यूसी की गंभीर खामियों की ओर भी इशारा किया. उन्होंने दावा किया कि एम्स के डॉक्टर ने फरवरी में इलाज के दौरान पीड़ित बच्चे के बयान के बारे में एक विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट दी थी, लेकिन मार्च में डॉक्टर ने उसका बयान बदल दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'गुरुग्राम पुलिस, बाल कल्याण अधिकारी पॉक्सो कानूनों से 'पूरी तरह अनजान' हैं. सीजेआई ने कहा कि असंवेदनशील, लापरवाह और गैर-जिम्मेदाराना जांच की वजह से बच्ची की तकलीफ कई गुना बढ़ गई थी.'

Advertisement

अदालत ने कहा कि कमिश्नर से लेकर सब इंस्पेक्टर तक ने ये साबित करने की हर मुमकिन कोशिश की कि बच्चे के पास कोई सबूत नहीं है या माता-पिता का कोई मतलब नहीं है. इसमें कोई शक नहीं है कि धारा 6 पॉक्सो पर अपराध स्पष्ट रूप से किया गया था. हालांकि, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और अज्ञात कारणों से धारा 10 के तहत अपराध को कम कर दिया.

यह भी पढ़ें: CRIME CAPSULE: गुरुग्राम में रेप का आरोपी अरेस्ट, ग्रेटर नोएडा में बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश

जब मीडिया में ये बताया गया कि अदालत संज्ञान ले रही है, तो एक नया रुख तैयार किया गया. पीड़ितों के पिता के प्रतिनिधित्व के बाद 12 मार्च को तथ्यों की फिर से पुष्टि की गई थी. क्योंकि घटना के लिए गहन जांच की जरूरत होती है, इसलिए हमें ऐसा लगता है कि घटना की गहराई से जांच की जानी चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement