बंगाल: ED के सामने पेश हुए TMC के रथिन घोष, नगरपालिका भर्ती घोटाले में पूछताछ

पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के नगरपालिका भर्ती घोटाला मामले में TMC के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रथिन घोष को ईडी ने समन भेजा था. अब घोष आज पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश हुए हैं. पहले रथिन घोष ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए जांच में देरी की थी.

Advertisement
रथीन घोष को कई बार ईडी ने समन भेजा था. (Photo- FB/Rathin Ghosh) रथीन घोष को कई बार ईडी ने समन भेजा था. (Photo- FB/Rathin Ghosh)

तपस सेनगुप्ता / मुनीष पांडे

  • कोलकाता,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:38 PM IST

पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के नगरपालिका भर्ती घोटाले की जांच तेज हो गई है. इसी सिलसिले में TMC के वरिष्ठ नेता और पूर्व खाद्य और आपूर्ति मंत्री रथिन घोष पूछताछ के लिए ED के दफ्तर पहुंचे.

ED के अधिकारियों ने रथिन घोष को इस मामले में पूछताछ के लिए पहले भी कई बार समन भेजे थे. हालांकि, वो अब तक जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हो रहे थे. हर बार उन्होंने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए समन को टाल दिया था. 

Advertisement

रथिन घोष आज सुबह 10:36 बजे पूछताछ के लिए ईडी के साल्ट लेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स पहुंचे थे. रथींद्र बोस इस साल बिधाननगर सीट से टीएमसी के उम्मीदवार थे, लेकिन वो चुनाव हार गए हैं. अब चुनाव खत्म होने के बाद वे जांच एजेंसी के सामने पेश हुए हैं.

घोष से पहले ईडी ने इसी मामले में 14 मई को कोलकाता पुलिस के DC शांतनु सिन्हा बिस्वास को ED ने गिरफ्तार किया था. वहीं, 11 मई को ईडी ने बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस को भी गिरफ्तार किया था.

क्या है पूरा मामला?

पश्चिम बंगाल के नगरपालिका भर्ती घोटाले की जड़ें शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के दौरान सामने आईं. 2023 में जब ईडी ने अयान शील के ठिकानों पर छापेमारी की, तो वहां से कई ऐसे दस्तावेज मिले जिनसे पता चला कि धांधली सिर्फ शिक्षकों तक सीमित नहीं थी. 

Advertisement

ये घोटाला राज्य की कई नगरपालिकाओं (जैसे कमरहाटी, दमदम, और हालीशहर) में मजदूर, सफाईकर्मी, क्लर्क और ड्राइवर जैसे पदों पर हुई भर्तियों तक फैला हुआ था.

नौकरी दिलाने के लिए OMR शीट में हेराफेरी

जांच में खुलासा हुआ कि अयान शील की कंपनी 'ABS इन्फोजोन' को प्रश्नपत्र छापने और OMR शीट की जांच का ठेका दिया गया था. आरोप है कि अयान शील ने नेताओं और सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर साजिश रची और पैसों के बदले अयोग्य उम्मीदवारों को नौकरी दिलाने के लिए OMR शीट में हेराफेरी की.

यह भी पढ़ें: ममता सरकार में मंत्री रथिन घोष के आवास समेत 13 ठिकानों पर ED के छापे, नगर पालिका भर्ती घोटाले में है नाम

ईडी ने इस मामले में अयान शील के खिलाफ शिकायत दर्ज की और सुजीत बोस और रथिन घोष जैसे बड़े नेताओं के ठिकानों पर भी छापेमारी भी की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement