तूफान में फंसे स्पाइस जेट के विमान की उड़ान पर रोक, DGCA ने क्रू को भी off Roster किया

स्पाइसजेट के यात्री विमान ने रविवार को मुंबई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के लिए उड़ान भरी थी. विमान दुर्गापुर के अंडाल स्थित काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट तक पहुंचा, तभी लैंड करने से पहले खराब मौसम के कारण तूफान में फंस गया था.

Advertisement
लैंडिंग से ठीक पहले स्पाइसजेट का विमान तूफान में फंस गया था. (फोटोः इंडिया टुडे) लैंडिंग से ठीक पहले स्पाइसजेट का विमान तूफान में फंस गया था. (फोटोः इंडिया टुडे)

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 02 मई 2022,
  • अपडेटेड 10:25 PM IST
  • लैंडिग से पहले दुर्गापुर एयरपोर्ट पर हुआ था हादसा
  • घटना में 40 यात्री हो गए थे जख्मी

रविवार को मुंबई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जाते वक्त स्पाइसजेट विमान के दुर्घटना मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है. सोमवार को इंडिया टुडे को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की रिपोर्ट मिली है. इसमें अब तक की गई कार्रवाई के बारे में बताया गया. डीजीसीए ने स्पाइसजेट की विमान सेवा रोक दी है. कोलकाता में बोइंग 737-800 विमान को रोका गया है.  इसके अलावा, क्रू भी ऑफ रोस्टर किया है.

Advertisement

डीजीसीए ने जांच के बाद विमान के क्रू, विमान रखरखाव इंजीनियर (एएमई) और स्पाइसजेट के मेंटेनेंस कंट्रोल सेंटर के प्रभारी को फिलहाल काम करने से रोक दिया है. जिन्होंने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से विमान उड़ने की अनुमति दी थी. ऐहतियात के तौर पर DGCA फ्लीट में स्पाइसजेट के विमानों का निरीक्षण कर रहा है.

डीजीसीए ने शुरुआती रिपोर्ट में कहा कि घटना में 14 यात्री और क्रू के तीन सदस्य जख्मी हुए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें सिर, रीढ़, कंधे, माथे और चेहरे पर चोटें आईं हैं. फिलहाल, तीन यात्री अस्पताल में भर्ती हैं. तीन में से दो को सिर और रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के बाद दुर्गापुर के अस्पताल में आईसीयू में एडमिट कराया गया है. इससे पहले स्पाइसजेट ने कहा था कि 11 यात्री घायल हुए हैं. उड़ान में दो पायलट समेत 195 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे.
 

Advertisement

सिंधिया ने कहा था- डीजीसीए की टीम जांच कर रही 

इससे पहले केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर बताया था कि डीजीसीए ने घटना की जांच के लिए एक टीम भेजी है. मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है. जांच पूरी होने के बाद कारणों के बारे में जानकारी शेयर की जाएगी.

लैंडिग से पहले एयरपोर्ट पर हादसा

बता दें कि स्पाइसजेट के यात्री विमान ने रविवार को मुंबई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के लिए उड़ान भरी थी. विमान दुर्गापुर के अंडाल स्थित काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट तक पहुंचा, तभी लैंड करने से पहले खराब मौसम के कारण तूफान में फंस गया. एक पल को हवा में ही रुक सा गया. जिसके बाद केबिन का सामान गिरने लगा और इसकी वजह से विमान में सवार 40 यात्री घायल हो गए. पायलट विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराने में सफल रहे. स्पाइसजेट ने हादसे पर दुख जताया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement