चेन्नई में बाढ़ से बिगड़े हालात, घर तक राशन पहुंचने में परेशानी, दूध खत्म, बेहाल लोगों ने कही ये बात

चेन्नई में भारी बारिश की वजह से पैदा हुई बाढ़ की स्थिति के कारण स्थानीय लोगों कोे काफी परेशानी हो रही है. दूध बाजार में पूरी तरह खत्म हो चुका है, जिसका सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर पड़ रहा है. आइए जानते हैं लोगों का क्या कहना है.

Advertisement
Chennai flood Chennai flood

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 7:55 PM IST

बंगाल की खाड़ी में उड़े चक्रवती तूफान की वजह से तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं. पिछले 3-4 दिन से हो रही लगातार बारिश ने तमिलनाडु के चेन्नई में तबाही मचा दी है. हालात इतने बुरे हैं कि जगह-जगह बारिश का पानी भरा हुआ है. दुकानों से लेकर घरों में बारिश का पानी घुस चुका है. यहीं नहीं, सड़कों पर गाड़ियां कागज की नाव की तरह बहती नजर आ रही हैं.

Advertisement

तूफान के कारण चेन्नई में बाढ़ के हालात 

चेन्नई के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश की वजह से कई जगह सड़कों पर पानी भर गया और घंटों से बिजली गुल है. कई इलाकों में जल-जमाव की स्थिति बन गई है. बाढ़ के हालात देखते हुए राहत कार्यों के लिए वायुसेना चेतक हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं. इसके अलावा एनडीआरआफ ( नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) द्वारा लोगों को रेस्क्यू करने का काम किया जा रहा है. बाढ़ की वजह से घर तक खाने-पीने की चीजें पहुंचाने में परेशानी हो रही है.

चक्रवात मिचौंग के बाद पूरे चेन्नई में दूध की कमी

इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ा है क्योंकि चक्रवात मिचौंग के बाद पूरे चेन्नई में दूध की कमी हो गई है. लोगों को दूध लाने में बहुत कठिनाई हो रही है. सुबह के समय यह उपलब्ध होता भी है, तो दूध खरीदने के लिए दूध बूथों पर लगी भीड़ के कारण कई लोगों को यह नहीं मिल पा रहा है.

Advertisement

डेयरी मंत्री ने की सीएम से मुलाकात

डेयरी मंत्री मनो थंगराज ने सीएम स्टालिन से दूध आपूर्ति बढ़ाने के लिए बात की है. इस स्थिति का सामना कर रहे निवासियों का कहना है, 'पिछले 3 दिनों से हम इस समस्या को झेल रहे हैं. सुबह जाते हैं, तो कहते हैं दूध नहीं है. शाम को जाते हैं तो कहते हैं दूध नहीं है. दुकानें बंद हैं. जो दुकानें खुली हैं वे भी कह रहे हैं कि दूध नहीं है. यदि कोई नया स्टॉक आता है, तो वह लगभग तुरंत ही खत्म हो जाता है. मेरे घर पर बच्चे हैं. मैं कहीं और से दूध लाने की कोशिश कर रहा हूं. यह हमारे लिए बहुत कठिन समय है.'

बाढ़ की वजह से दूध की दुकानों पर पहुंचना भी मुश्किल

अन्य पीड़ित निवासी का कहना है कि हमें पिछले 2 दिनों से दूध नहीं मिला है. हमें नियमित दूध की आपूर्ति आज सुबह ही मिली है. कल एक समस्या थी. लेकिन अब दूध नहीं है, एक अन्य निवासी की शिकायत है कि चेन्नई चक्रवात मिचौंग के बाद प्रभावित हुआ है. इंडिया टुडे चेन्नई के रिपोर्टर के अनुसार, मिल्क बूथ पर लोगों का पहुंचना भी मुश्किल है. वाहनों की आवजाही में रोक की वजह से लोगों तक दूध पहुंचाना काफी मुश्किल है. अगर ऐसे ही हालात बने रहे, तो आने वाले दिनों में लोगों को और भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement