अब ATM से निकलेगा गैस सिलेंडर! दिल्ली-NCR में भारत गैस की अनोखी पहल

तकनीक के इस दौर में अब पैसे ही नहीं, बल्कि रसोई गैस सिलेंडर भी ATM मशीन से मिलेंगे. भारत गैस ने दिल्ली-NCR में अपनी तरह की पहली LPG वेंडिंग मशीन शुरू की है. इस डिजिटल पहल से उपभोक्ताओं को अब गैस खत्म होने पर बुकिंग या डिलीवरी का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

Advertisement
गुरुग्राम में गैस वेंडिंग मशीन. (photo: ITG) गुरुग्राम में गैस वेंडिंग मशीन. (photo: ITG)

नीरज वशिष्ठ

  • गुरुग्राम,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:16 AM IST

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत समेत दुनिया भर के कई देशों में एलपीजी (LPG) की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, लोग घंटों, कभी-कभी कई दिनों तक सिलेंडर के लिए इंतजार करना पड़ रहा है.

इसी संकट के बीच भारत गैस ने गुरुग्राम के सोहना में एलपीजी एटीएम की शुरुआत कर दी है जो पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस है. जहां से लोग 2-3 मिनट में अपना खाली सिलेंडर जमा करके नया भरा सिलेंडर ले सकते हैं, ठीक वैसे ही जैसे ATM से पैसे निकालते हैं.

कैसे काम करता है गैस एटीएम

इस एटीएम से सिलेंडर लेने की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस बनाई गई है. सबसे पहले उपभोक्ता को मशीन में अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर OTP वेरिफिकेशन करना होगा, जिसके बाद खाली सिलेंडर जमा करने पर वजन और डिजिटल भुगतान की प्रक्रिया पूरी होगी. वजन होने के बाद उपभोक्ता को ऑनलाइन भुगतान का विकल्प मिलता है. जैसे ही पेमेंट कन्फर्म होता है, मशीन से नया सिलेंडर बाहर आ जाता है. ये उन लोगों के लिए बेहद मददगार है, जिन्हें इमरजेंसी में गैस की जरूरत होती है.

Advertisement

ऑटोमेटिक चला जाएगा मैसेज

इस गैस ATM की सबसे बड़ी विशेषता इसकी 24/7 उपलब्धता और स्मार्ट मॉनिटरिंग सिस्टम है. मशीन में सिलेंडरों की संख्या 3 से कम होते ही भारत गैस को ऑटोमेटिक मैसेज चला जाता है. कंपनी 15 मिनट के अंदर मशीन को रिफिल कर देती है, ताकि सेवा बाधित न हो. फिलहाल इसमें 10 किलो वाले हल्के और सुरक्षित 'कंपोजिट' सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

सेंट्रल पार्क रिज़ॉर्ट्स में डिप्टी मैनेजर (फैसिलिटी) अमित खटाना ने इस मशीन को गैस की किल्लत दूर करने और उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक क्रांतिकारी कदम बताया है. उन्होंने कहा, 'ये मशीन वाकई बहुत उपयोगी है. पहले गैस सिलेंडर के लिए एजेंसी जाना पड़ता था, लाइन लगानी पड़ती थी. अब बस 2-3 मिनट में काम हो जाता है. खासकर रात में या छुट्टी के दिन जब एजेंसी बंद होती है, तब ये बहुत काम आ रही है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement