गोवा में AAP का अनोखा दांव! केजरीवाल ने फिल्म के जरिए दिया आरोपों का जवाब

अरविंद केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने एक डॉक्यूमेंट्री देखी. इसमें पार्टी नेताओं को मुकदमों में फंसाकर जेल भेजने की साजिश दिखाई गई. पार्टी इस संदेश को गोवा की स्थानीय भाषा कोंकणी में हर कस्बे और मोहल्ले तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है.

Advertisement
केजरीवाल ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म देखी. (Photo: AAP) केजरीवाल ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म देखी. (Photo: AAP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:28 AM IST

गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. हाल ही में आम आदमी पार्टी (AAP) के हजारों कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर एक डॉक्यूमेंट्री देखी. इस फिल्म में पार्टी के नेताओं को मुकदमों में फंसाकर जेल भेजने की 'साजिश' को दिखाया गया.

ये फिल्म की स्क्रीनिंग आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए बहुत इमोशनल पल था. हॉल में बैठा हर कार्यकर्ता इस फिल्म को देखते हुए गंभीर नजर आया. फिल्म में दिखाया गया कि कैसे एक नई राजनीति को रोकने की कोशिश की गई.

Advertisement

फिल्म खत्म होने के बाद कार्यकर्ताओं में सच्चाई के साथ मजबूती से खड़े रहने का एक नया संकल्प दिखाई दिया.

केजरीवाल ने लगाए आरोप

अरविंद केजरीवाल ने इस मौके पर साफ कहा कि ये पूरी कहानी किसी एक नेता की नहीं है, बल्कि उस सोच की है, जिसे दबाने की कोशिश की गई. उन्होंने बताया कि किस तरह से आम आदमी पार्टी के नेताओं को निशाना बनाया गया, जेल में डाला गया और जनता के बीच शक पैदा करने की कोशिश की गई. लेकिन इसके बावजूद पार्टी का एक भी नेता नहीं टूटा.

यह भी पढ़ें: शराब नीति मामले में केजरीवाल और सिसोदिया को राहत! CBI की याचिका पर जवाब के लिए मिला समय

पार्टी ने इस संदेश को पूरे गोवा में फैलाने का बड़ा प्लान बनाया है. इस फिल्म को अब गोवा की स्थानीय भाषा 'कोंकणी' में तैयार किया गया है. पार्टी इसे हर कस्बे, मोहल्ले और वार्ड तक ले जाएगी. मकसद ये है कि हर घर तक ये बात पहुंचे कि ये लड़ाई सच और झूठ के बीच की है. पार्टी चाहती है कि हर कार्यकर्ता गर्व के साथ कह सके कि उनके नेता कट्टर ईमानदार हैं.

Advertisement

2027 चुनाव से पहले बड़ी तैयारी

कहा जा रहा है कि 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले ये अभियान एक बड़ा जन-आंदोलन बन सकता है. अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में बन रहा यह माहौल संकेत दे रहा है कि आम आदमी पार्टी गोवा में एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement