'पाकिस्तान की फंडिंग रोको, कुछ साल तक क्रिकेट से करो बैन', अनुराग ठाकुर की ICC से मांग

भारत से मैच न खेलने पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक क्रिकेट में सबसे बड़ा योगदानकर्ता है. राजनीति के कारण मैच बहिष्कार करने वाले देशों पर आईसीसी को ग्रांट रोकने और बैन लगाने जैसे कदम उठाने चाहिए.

Advertisement
अनुराग ठाकुर ने उठाई पाकिस्तान को क्रिकेट से बाहर करने की मांग (Photo-Agency) अनुराग ठाकुर ने उठाई पाकिस्तान को क्रिकेट से बाहर करने की मांग (Photo-Agency)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:57 PM IST

पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मैच न खेलने के फैसले पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने आईसीसी से सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि भारत ने अब तक जितने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किए हैं, उनमें खिलाड़ियों और टीमों को बेहतर सुरक्षा और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत वैश्विक क्रिकेट को आर्थिक और खेल-दोनों रूपों में सबसे बड़ा योगदान देता है, इसके बावजूद अगर कोई देश राजनीतिक बहाने बनाकर भारत आकर खेलने से इनकार करता है, तो उस पर सख्त कदम उठाए जाने चाहिए.

Advertisement

उन्होंने कहा कि खेल को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए, लेकिन यदि कोई जानबूझकर राजनीति कर रहा है तो आईसीसी को कठोर रुख अपनाना चाहिए.

पाकिस्तान की ग्रांट पर लगे रोक

उन्होंने यह भी मांग की कि पाकिस्तान की आईसीसी ग्रांट पर रोक लगाई जाए और उसे कुछ वर्षों तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से प्रतिबंधित किया जाए, ताकि वह अन्य देशों के साथ भी मुकाबले न खेल सके. अनुराग ठाकुर ने कहा कि इससे भविष्य में खेल आयोजनों को राजनीतिक दबाव से बचाया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें: 'नहीं खेलेंगे भारत से...', T20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान का नाटक जारी, श्रीलंका की अपील भी बेअसर

आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका के तीन अलग-अलग वेन्यू पर आयोजित किया जा रहा है. टूर्नामेंट से पहले खेल से ज्यादा राजनीति हावी नजर आ रही है.

Advertisement

बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का बहाना बनाकर भारत में खेलने से इनकार किया, जबकि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का ऐलान किया है. इससे आईसीसी और ब्रॉडकास्टर्स को आर्थिक नुकसान की आशंका है और पाकिस्तान पर संभावित कड़े प्रतिबंधों की चर्चा तेज हो गई है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement