Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 6 अप्रैल 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

IRGC ने कहा है कि होर्मुज़ स्ट्रेट अब कभी अपनी पुरानी स्थिति में नहीं लौटेगा. वहीं, अमेरिका में व्हाइट हाउस के बेहद करीब गोलीबारी हुई है.

Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट पर घमासान (Photo: ITG) होर्मुज स्ट्रेट पर घमासान (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:37 AM IST

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव अब चरम पर पहुंच गया है. IRGC ने कहा है कि होर्मुज़ स्ट्रेट अब कभी अपनी पुरानी स्थिति में नहीं लौटेगा. वहीं, अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डी.सी. में व्हाइट हाउस के बेहद करीब गोलीबारी की घटना सामने आई है. पढ़ें सोमवार, 6 अप्रैल की बड़ी खबरें.

'पहले जैसा नहीं हो पाएगा', होर्मुज़ स्ट्रेट पर बोला ईरान, ट्रंप ने दी पावर प्लांट उड़ाने की धमकी

Advertisement

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा है कि फारस की खाड़ी में एक नई सुरक्षा व्यवस्था उभर रही है और यह समुद्री मार्ग अब कभी अपनी पुरानी स्थिति में वापस नहीं आएगा. वहीं, ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर यह रास्ता नहीं खुला तो मंगलवार को ईरान के पावर प्लांट को निशाना बनाया जाएगा. दरउसल, ईरान के इस कंट्रोल की वजह से कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं.

अमेरिका में व्हाइट हाउस के करीब फायरिंग, ट्रंप भी थे मौजूद

मिडिल-ईस्ट जंग के बीच अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डी.सी. में व्हाइट हाउस के बेहद करीब गोलीबारी की घटना सामने आई है. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में मौजूद थे. इस फायरिंग में न तो कोई संदिग्ध पाया गया और न ही किसी के घायल होने की खबर है. फिलहाल सुरक्षा एजेंसिया घटना की जांच कर रही है.

Advertisement

आतंकियों के निशाने पर UP... रेलवे ट्रैक से शो-रूम तक थे टारगेट, ATS ने नाकाम की बड़ी साजिश

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ी आतंकी साज़िश का पर्दाफाश हुआ है. जांच में सामने आया है कि यूपी एटीएस की गिरफ्त में आए आईएसआई के चार संदिग्ध आतंकी भीड़भाड़ वाले इलाकों, रेलवे स्टेशनों, रेलवे ट्रैक, शो-रूम और महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाने की साज़िश रच रहे थे. इनका मकसद आगजनी और अफरा-तफरी फैलाना भी था.

5 ओवर में 97 रन... CSK के गेंदबाजों का RCB ने निकाला जुलूस, टिम डेविड-रजत पाटीदार ने किया धुआं-धुआं

IPL 2026 में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों से हराया. बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 3 विकेट पर 250 रन बनाए, इसके जवाब में CSK की पूरी टीम 19.4 ओवरों में 207 रनों पर सिमट गई. दो जीत के साथ RCB अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई.

ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने एस. जयशंकर को किया फोन, पश्चिम एशिया के हालात पर हुई चर्चा

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बार अराघची ने रविवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर से फोन पर बातचीत की. एस. जयशंकर ने अपने X हैंडल से पोस्ट करके यह जानकारी दी. यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब ईरान अपने मित्र देशों के साथ कूटनीतिक संपर्क बढ़ा रहा है. ईरान में युद्ध शुरू होने के बाद यह छठी बार है जब जयशंकर और अराघची के बीच बातचीत हुई है.

Advertisement

'गुजरात के लोग अनपढ़', मल्लिकार्जुन खड़गे का विवादित बयान, BJP ने किया पलटवार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के केरल में गुजरात के लोगों पर दिए बयान पर सियासी विवाद बढ़ गया है. चुनावी रैली में उन्होंने गुजरात के लोगों को 'अशिक्षित' बताते हुए कहा कि वहां के लोगों को नरेंद्र मोदी आसानी से गुमराह कर सकते हैं, लेकिन केरल के लोग 'ज्यादा समझदार और शिक्षित' हैं, इसलिए उन्हें कोई भ्रमित नहीं कर सकता.

सीएम योगी ने बारिश से परेशान किसानों को दी राहत, यूपी के 75 जिलों के अधिकारियों को दिया आदेश

UP में बारिश से फसलों को नुकसान होने पर CM योगी ने सभी 75 जिलों के अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने साफ कहा है कि किसानों को राहत देने के काम में कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए और हर हाल में नुकसान का आकलन कर उन्हें समय पर मुआवजा दिलाया जाए. उन्होंने चेतावनी दी कि इस मामले में कोई लापरवाही पाई जाने पर सख्त कार्रवाई होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement