'गुजरात के लोग अनपढ़', मल्लिकार्जुन खड़गे का विवादित बयान, भाजपा ने किया पलटवार

मल्लिकार्जुन खड़गे के केरल में दिए बयान पर सियासी विवाद बढ़ गया है, जिसमें उन्होंने गुजरात के लोगों को 'अनपढ़' बताया. नरेंद्र मोदी और पिनरायी विजयन पर भी निशाना साधा. इस पर सुधांशु त्रिवेदी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर विभाजनकारी राजनीति का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ऐसे बयान पार्टी की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा हैं.

Advertisement
भाजपा ने मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को सोची-समझी साजिश बताया है. Photo ITG भाजपा ने मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को सोची-समझी साजिश बताया है. Photo ITG

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:25 PM IST

मल्लिकार्जुन खड़गे ने केरल में चुनावी रैली के दौरान एक बयान देकर सियासी विवाद खड़ा कर दिया. उन्होंने गुजरात के लोगों को 'अशिक्षित' बताते हुए कहा कि वहां के लोगों को नरेंद्र मोदी आसानी से गुमराह कर सकते हैं, लेकिन केरल के लोग 'ज्यादा समझदार और शिक्षित' हैं, इसलिए उन्हें कोई भ्रमित नहीं कर सकता.

इडुक्की में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और पिनरायी विजयन दोनों एक ही राह पर चल रहे हैं और उनके बीच सिर्फ पार्टी का फर्क है. उन्होंने आरोप लगाया कि विजयन परोक्ष रूप से मोदी के नियंत्रण में काम कर रहे हैं.

Advertisement

खड़गे के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है. विपक्षी दलों ने इसे अपमानजनक बताते हुए प्रतिक्रिया दी है. बता दें कि केरल की 140 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान होना है, जिसके चलते सभी दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है.

भाजपा ने किया पलटवार
मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, 'अगर आपको गुजरात और अन्य क्षेत्रों के लोग कम समझदार लगते हैं, तो महात्मा गांधी, सरदार पटेल, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और उत्तर भारत के सभी बड़े नेताओं को लेकर अपने इरादे स्पष्ट करें.'

त्रिवेदी ने आगे कहा, 'कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह बयान पार्टी की एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है, जो 'भारत तेरे टुकड़े होंगे' जैसे विचार को आगे बढ़ाना चाहती है. यह पहली बार नहीं है जब ऐसा बयान दिया गया हो. इससे पहले भी पी. चिदंबरम ने कहा था कि अगर उत्तर भारत नहीं होता तो दक्षिण भारत बहुत आगे होता.'

Advertisement

राज्य को अलग करने का आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता लगातार उत्तर और दक्षिण भारत के बीच विभाजन की राजनीति कर रहे हैं. त्रिवेदी ने कहा कि खड़गे के राज्य के एक वित्त मंत्री ने भी यह कहा था कि दक्षिण ज्यादा कर देता है, इसलिए उसे अलग हो जाना चाहिए. साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने बिहार के लोगों के डीएनए को लेकर टिप्पणी की थी.

केरल का जिक्र करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि वहां के लोग बहुत जागरूक और शिक्षित हैं और अब वे अपनी समझदारी दिखा रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि 45 साल के वामपंथी शासन के बाद तिरुवनंतपुरम में भाजपा ने नगर निगम चुनाव जीता. उन्होंने यह भी कहा कि 'लव जिहाद' का मुद्दा सबसे पहले केरल में ही सामने आया था. अंत में त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने कभी भी केरल के जागरूक लोगों के साथ न्याय नहीं किया.

खड़गे के बयान को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आपत्तिजनक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी द्वारा गुजरात के लोगों के संदर्भ में दिए गए बयान अत्यंत आपत्तिजनक और दुर्भाग्यपूर्ण हैं. इस प्रकार की टिप्पणी न केवल 6 करोड़ गुजरातवासियों का अपमान है, बल्कि महात्मा गांधी और सरदार पटेल की पावन धरती की गरिमा को भी ठेस पहुंचाती है.

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, गुजरात ने हमेशा राष्ट्र निर्माण, विकास और एकता में अग्रणी भूमिका निभाई है और आगे भी करता रहेगा. ऐसे बयान कांग्रेस की संकीर्ण सोच को दर्शाते हैं. यह टिप्पणी स्पष्ट करती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की विकास की राजनीति और उसे मिल रहे व्यापक जनसमर्थन से कांग्रेस कितना असहज और असुरक्षित महसूस कर रही है. गुजरात की जागरूक जनता ऐसे बयानों का जवाब देना जानती है, और आने वाले समय में केरल की जनता भी कांग्रेस को नकारकर भाजपा की विकास की राजनीति का समर्थन करेगी, यह निश्चित है.

इस प्रकार की टिप्पणी न केवल 6 करोड़ गुजरातवासियों का अपमान है, बल्कि महात्मा गांधी और सरदार पटेल की पावन धरती की गरिमा को भी ठेस पहुंचाती है.

भूपेंद्र पटेल ने कहा, गुजरात ने हमेशा राष्ट्र निर्माण, विकास और एकता में अग्रणी भूमिका निभाई है और आगे भी करता रहेगा. ऐसे बयान कांग्रेस की संकीर्ण सोच को दर्शाते हैं. यह टिप्पणी स्पष्ट करती है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की विकास की राजनीति और उसे मिल रहे व्यापक जनसमर्थन से कांग्रेस कितना असहज और असुरक्षित महसूस कर रही है. गुजरात की जागरूक जनता ऐसे बयानों का जवाब देना जानती है, और आने वाले समय में केरल की जनता भी कांग्रेस को नकारकर भाजपा की विकास की राजनीति का समर्थन करेगी, यह निश्चित है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement