Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 30 मार्च 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

शेयर बाजार में आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स भारी गिरावट के साथ रेड जोन में क्लोज हुए. वहीं, बांग्लादेश में इंडियन प्रीमियर लीग के लाइव प्रसारण पर रोक लगा दी गई है

Advertisement
बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल 2026 का प्रसारण, जियोस्टार ने तोड़ी डील (Photo: ITG) बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल 2026 का प्रसारण, जियोस्टार ने तोड़ी डील (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST

शेयर बाजार में आज सेंसेक्स 1635 अंक और निफ्टी 488 अंक की गिरावट के साथ बंद हुए. वहीं, बांग्लादेश में इंडियन प्रीमियर लीग के लाइव प्रसारण पर रोक लगा दी गई है. इन खबरों के अलावा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद सदस्य यानी एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया है. पढ़ें सोमवार शाम की बड़ी खबरें.

Stock Market Crash: ट्रंप की तैयारी से दहशत में बाजार... 10 लाख करोड़ रुपये डूबे, सेंसेक्स 1600 अंक गिरा

Advertisement

शेयर बाज़ार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बड़ी गिरावट देखी गई. कारोबार के अंत में BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1635 अंक या 2.22 फीसदी की बड़ी गिरावट लेकर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी इंडेक्स ने भी 488 अंक या 2.14 फीसदी फिसलकर क्लोज़िंग की. इस बड़ी गिरावट के चलते बीएसई का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ रुपये कम हो गया.

बांग्लादेश सरकार ने लिया यू-टर्न, फिर क्यों IPL प्रसारण पर लगा बैन? जानें विवाद की पूरी कहानी

बांग्लादेश में इंडियन प्रीमियर लीग के लाइव प्रसारण पर रोक लगा दी गई है. भारत की जियोस्टार ने बांग्लादेश में अपने आईपीएल प्रसारण समझौते को समाप्त कर दिया है. बांग्लादेशी अधिकारियों ने आईपीएल प्रसारण पर लगाए गए पुराने प्रतिबंध पर दोबारा विचार करने के संकेत दिए थे. हालांकि, जियोस्टार ने ही अपने कदम वापस खींच लिए हैं.

Advertisement

नीतीश ने दिया इस्तीफा, लेकिन CM पोस्ट से नहीं, छोड़ दिया MLC का पद

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद सदस्य यानी एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया है. नीतीश कुमार हाल ही में राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं और नियमानुसार एमएलसी पद छोड़ना जरूरी है. एमएलसी पद से इस्तीफा देने के बाद भी नीतीश कुमार छह महीने तक मुख्यमंत्री रह सकते है. हालांकि वो मुख्यमंत्री पद कब छोड़ेंगे यह सवाल बना हुआ है.

नितिन नवीन का MLA पद से इस्तीफा, 20 साल का सफर खत्म... भावुक पोस्ट में जनता को परिवार बताया

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे को विधानसभा के स्पीकर प्रेम कुमार ने स्वीकार कर लिया है. हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया. नितिन नवीन बिहार की बांकीपुर सीट से विधायक थे. वे लगातार पांच बार इसी सीट से जीतते आए हैं.

'BJP समर्थकों को धमका रहे हैं TMC और ममता बनर्जी...', भाजपा ने चुनाव आयोग को दी शिकायत

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल को लेकर बीजेपी ने चुनाव आयोग के समक्ष गंभीर शिकायत दर्ज कराई है. बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग से मुलाकात कर राज्य में कथित तौर पर बिगड़ते चुनावी हालात और आचार संहिता के उल्लंघन का मुद्दा उठाया. इसमें आरोप लगाया गया है कि CM ममता के सार्वजनिक बयान चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले हैं.

Advertisement

'ईरान जा रहे अमेरिकी वॉर प्लेन को एंट्री नहीं', ट्रंप के खिलाफ अड़ गया स्पेन

स्पेन ने कहा है कि ईरान पर हमला करने के लिए जा रहे किसी भी अमेरिकी युद्धक विमान को स्पेन से होकर गुज़रने की इजाज़त नहीं है. इससे पहले स्पेन ने अमेरिका को उन मिलिट्री बेस का इस्तेमाल करने भी अनुमति नहीं दी जिसका दोनों देश संयुक्त रूप से परिचालन कर रहे थे. स्पेन के PM पेड्रो सांचेड ईरान पर हमलों को 'लापरवाह' और 'गैर-कानूनी' बताया है.

‘जबरन कमरे में ले गए’: शाहीन आफरीदी-सिकंदर रजा पर आरोप, PSL में भूचाल!

PSL 2026 में लाहौर कलंदर टीम के कप्तान शाहीन शाह आफरीदी और ऑलराउंडर सिकंदर रज़ा पर सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ने के गंभीर आरोप लगे हैं. बताया जा रहा है कि दोनों खिलाड़ियों ने तय सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते हुए 4 अनधिकृत लोगों को खिलाड़ियों के होटल फ्लोर तक न सिर्फ पहुंचाया, बल्कि कथित तौर पर 'जबरन' उन्हें कमरे में ले गए.

रेड कार्पेट पर गिरकर टूटा पाकिस्तान के डिप्टी पीएम का कंधा, करा रहे थे ईरान जंग पर मध्यस्थता

ईरान जंग में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का कंधा टूट गया है. यह घटना पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के कार्यालय में हुई. दरअसल वे मिस्र के विदेश मंत्री का स्वागत कर रहे थे. इस दौरान डार रेड कार्पेट पर चलते हुए फोटो खिंचवाने और हैंडशेक करने के लिए आगे बढ़ रहे थे. तभी उनका पैर फिसल गया और वे गिर पड़े.

Advertisement

दिल्ली से लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन गिरफ्तार, ISI के इशारे पर बनाया था मॉड्यूल

सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली बॉर्डर से लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है. आतंकी शब्बीर अहमद लोन पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर लश्कर का एक नया मॉड्यूल तैयार कर रहा था. जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में उसके कितने और साथी छिपे हुए हैं.

बीजू पटनायक पर निशिकांत दुबे की टिप्पणी से विवाद, BJD बोली- उन्हें मेंटल डॉक्टर की जरूरत

BJP सांसद सस्मित पात्रा ने ओडिशा के पूर्व CM बीजू पटनायक पर BJP नेता निशिकांत दुबे की विवादित टिप्पणी के विरोध में संसदीय समिति से इस्तीफा दे दिया है. BJD सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया और बीजेपी सांसद से माफी की मांग की. इस विवाद से परिचित सूत्रों ने बताया कि निशिकांत दुबे ने कथित तौर पर बीजू पटनायक को 'सीआईए एजेंट' कहा था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement