Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 23 मार्च 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच क्रूड ऑयल कीमतों में उछाल से सोमवार को भारतीय शेयर बाजार खुलते ही गिरावट में रहा. वहीं, इसी बीच खबर है कि अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ईरान के साथ शांति वार्ता कर सकते हैं.

Advertisement
शेयर बाजार में फिर मचा कोहराम. (File Photo: Reuters) शेयर बाजार में फिर मचा कोहराम. (File Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:52 AM IST

सोमवार को भारतीय शेयर बाज़ार में खुलते ही गिरावट देखी गई. वहीं, दिल्ली-NCR में सोमवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश हुई. इन खबरों के अलावा, मिडिल-ईस्ट में चल रही जंग के बीच खबर है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ शांति वार्ता कर सकते हैं. पढ़ें सोमवार सुबह की बड़ी खबरें.

Stock Market Crash: जिसका डर था वही हुआ... शेयर बाजार खुलते ही क्रैश, सेंसेक्स 1500 अंक टूटा

Advertisement

मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच क्रूड ऑयल की कीमतों में आए उछाल के कारण सोमवार को भारतीय शेयर बाज़ार में खुलते ही गिरावट देखी गई. BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स ओपनिंग के साथ ही 1500 अंक से ज्यादा गिर गया, तो वहीं NSE का निफ्टी भी खुलते ही 450 अंक के आसपास बिखर गया. इस बीच BSE लार्जकैप में शामिल सभी शेयर लाल निशान पर कारोबार करते हुए नज़र आए.

Rainy Monday... कूल-कूल वीकेंड के बाद फिर पानी-पानी हुई दिल्ली-NCR की सड़कें

दिल्ली-NCR में सोमवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश देखी गई है. देर रात से शुरू हुई बारिश सुबह तक जारी रही, जिससे दिल्ली, नोएडा, गाज़ियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे इलाकों में रूटीन यातायात में हल्की देरी देखने को मिली. IMD ने अगले 24 से 48 घंटों तक भी दिल्ली-NCR में आंशिक बादल छाए रहने और कभी‑कभार हल्की बारिश होने की संभावना जताई है.

Advertisement

5 साल तक मिसाइल बंद, यूरेनियम जीरो... जंग रोकने के लिए ट्रंप की शर्त, ईरान बोला- पहले मुआवजा और गारंटी दो

मिडिल-ईस्ट में चल रही जंग के बीच खबर है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ शांति वार्ता कर सकते हैं. हालांकि, युद्ध ख़त्म करने के लिए ट्रंप ने कई शर्ते रखी हैं. अमेरिका चाहता है कि ईरान अगले 5 सालों तक मिसाइल कार्यक्रम न करे और यूरेनियम संवर्धन ज़ीरो कर दे. वहीं, ईरान ने भी नुकसान की भरपाई और भविष्य में हमले न होने की गारंटी मांगी है.

दिल्ली में महंगी होगी बिजली, अप्रैल से बढ़ेंगे दाम... जानिए सरकार का प्लान

देश की राजधानी दिल्ली में अप्रैल से बिजली की दरों में बढ़ोतरी की जा सकती है. दावा किया जा रहा है कि ऐसा इसलिए होगा, क्योंकि दिल्ली सरकार तीन बिजली वितरण कंपनियों को 38000 करोड़ रुपये से ज़्यादा के बकाया का भुगतान करने की तैयारी कर रही है. इसके अलावा सरकार बिजली की दरों में बढ़ोतरी पर सब्सिडी देने की भी योजना बना रही है.

Hormuz Tension: होर्मुज में जंग... LNG का संकट, अब इस जरूरी चीज का 50% घट गया प्रोडक्शन

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के चलते होर्मुज पर टेंशन चरम पर है और एलएनजी सप्लाई में रुकावट का असर यूरिया प्लांटों पर भी दिखा है. भारत के यूरिया प्लांटों ने अपने उत्पादन में लगभग आधी कटौती कर दी है. लंबे समय तक इस तरह का व्यवधान रहने से खरीफ की बुवाई के मौसम से पहले यूरिया की देश में आपूर्ति प्रभावित हो सकती है.

Advertisement

होर्मुज संकट ने निकाला पाकिस्तान का दम, ईंधन की कीमतों में 200 परसेंट की बढ़ोतरी

पाकिस्तान सरकार ने आर्थिक तंगी और वैश्विक तेल संकट के बीच लग्जरी गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले हाई-ऑक्टेन ईंधन पर शुल्क को 100 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये प्रति लीटर करने का फैसला किया है. हाल ही में 6 मार्च को पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में 55 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी.

'60 साल तक खेल सकता हूं' धोनी ने IPL से संन्यास का प्लान कर दिया रिवील, VIDEO

आईपीएल के 19वें सीज़न की शुरुआत से पहले रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने एक फैन इवेंट का आयोजन किया. इस इवेंट में धोनी ने मज़ाक-मज़ाक में कहा कि वह 60 साल तक IPL खेल सकते हैं. इसके बाद स्टेडियम में बैठे हज़ारों फैंस खुशी से झूम उठे और ‘धोनी-धोनी’ के नारे गूंजने लगे. इस पूरे पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया.

असम चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, हिमंता सरकार में मंत्री नंदिता गरलोसा कांग्रेस में शामिल

असम की हिमंता सरकार में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री नंदिता गरलोसा रविवार को औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो गईं. BJP द्वारा टिकट न दिए जाने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया है. अब वह कांग्रेस के टिकट पर अपनी मौजूदा सीट हाफलोंग से चुनाव लड़ेंगी. रविवार को ही CM हिमंत ने गार्लोसा से उनके घर पर मुलाकात की थी, लेकिन यह बैठक बेनतीजा रही.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement