आज शाम की ताजा खबर ( Aaj Ki Taza Khabar), 21 जनवरी 2022 की खबरें और समाचार: बीजेपी (BJP) ने उत्तर प्रदेश चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) को लेकर अपने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट (Third List) जारी कर दी है. शुक्रवार शाम तक देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना विस्फोट हुआ है. कर्नाटक और केरल में कोरोना के 40 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. वहीं, कोरोना को लेकर डीडीएमए का आदेश आया है कि दिल्ली में नाइट और वीकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा. पढ़िए शुक्रवार शाम की टॉप पांच ख़बरें...
UP Election: भाजपा ने 85 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की, यहां देखें पूरी लिस्ट
बीजेपी (BJP) ने उत्तर प्रदेश चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) को लेकर अपने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट (Third List) जारी कर दी है. हाल ही में पुलिस की नौकरी से वीआरएस लेकर आए चर्चित असीम अरुण (Aseem Arun) को कन्नौज से प्रत्याशी बनाया गया है. तो वहीं अदिति सिंह (Aditi Singh) को रायबरेली से उम्मेदवार बनाया गया.
वहीं तीसरी लिस्ट में पार्टी ने हाल ही में विधानसभा उपाध्यक्ष के पद और समाजवादी पार्टी से से इस्तीफ़ा देकर बीजेपी में आने वाले नितिन अग्रवाल (Nitin Agarwal) को हरदोई सदर से पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है. वहीं बिधूना से रिया शाक्य को टिकट दिया है.
Punjab Election: बीजेपी ने पहली सूची जारी की, 34 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान
बीजेपी ने पंजाब चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पहली लिस्ट में पार्टी की तरफ से 34 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया है. केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी नामों का ऐलान किया है. पार्टी ने अपनी पहली सूची में जातीय समीकरण का पूरा ध्यान रखा है. 12 टिकट तो उन उम्मीदवारों को दी गई हैं जो कृषि समुदाय से आते हैं. 13 सिखों को भी मैदान में उतारा है.
Corona cases in Delhi: दिल्ली में 10756 केस नए, 38 की मौत
दिल्ली में कोरोना के 10 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. शुक्रवार शाम को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना के 10,756 नए केस मिले हैं. इस दौरान कोरोना के 38 मरीजों की मौत भी हुई है. राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना पॉजिटिविटी रेट में गिरावट हुई है. शुक्रवार को पॉजिटिविटी रेट 18.04 प्रतिशत दर्ज की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के अस्पतालों में कुल 2656 कोरोना के मरीज भर्ती हैं.
भारत सरकार ने पाकिस्तान पर फिर डिजिटल स्ट्राइक किया है. देश विरोध कंटेंट वाले 35 Youtube चैनल और 2 वेबसाइट को बंद कर दिया गया है. इससे पहले दिसंबर 2021 में भारत ने देश विरोधी कंटेंट वाले 20 यूट्यूब चैनलों को बंद कर दिया था. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा ने शुक्रवार को एक प्रेसवार्ता कर इस संबंध में जानकारी दी.
अपूर्व चंद्रा ने बताया कि देश विरोधी कंटेंट वाले यूट्यूब चैनल, वेबसाइट और फेसबुक पेज पर बड़े पैमाने पर फॉलोवर्स थे और करीब 130 करोड़ व्यूज थे. ये सभी अकाउंट्स पाकिस्तान के बाहर के थे. फेक न्यूज का प्रचार-प्रसार कर भारत के खिलाफ फेक न्यूज प्रसारित कर रहे थे.
बढ़ गई रिलायंस इंडस्ट्रीज की कमाई; 4,800 करोड़ से ज्यादा बढ़ा मुनाफा
उद्योगपति मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के परिणाम जारी कर दिए हैं. इस अवधि में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 18,549 करोड़ रुपये रहा. जबकि कंपनी की एकीकृत आय 1.9 लाख करोड़ रुपये रही है. इससे पिछली तिमाही (जुलाई-सितंबर 2021) में रिलायंस इंडस्ट्रीज का एकीकृत शुद्ध लाभ 13,680 करोड रुपये था. जबकि एकीकृत आय 1.7 लाख करोड़ रुपये थी.
aajtak.in