Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 20 मार्च 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

IOCL और HPCL ने प्रीमियम पेट्रोल 2 रुपये प्रति लीटर महंगा किया. वहीं, अब जोमैटो से फूड ऑर्डर करने पर आपको अधिक पैसा देना पड़ेगा.

Advertisement
प्रीमिय पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी. (Photo: File/ITG) प्रीमिय पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी. (Photo: File/ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:58 PM IST

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में इजाफा हुआ. वहीं, फूड डिलीवरी कंपनी ज़ोमैटो ने अपने प्‍लेटफॉर्म से खाना ऑर्डर करने के लिए फीस बढ़ा दी है. इन खबरों के अलावा, Meta ने अपने मेटावर्स प्लेटफॉर्म Horizon Worlds को बंद करने का फैसला लिया है. पढ़ें शुक्रवार शाम की बड़ी खबरें.

Petrol पर युद्ध की चोट! प्रीमियम पेट्रोल 2.30 रुपये लीटर महंगा, नॉर्मल के रेट में No Change

Advertisement

मिडिल ईस्‍ट में चल रहे संघर्ष और कच्‍चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सरकार ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में ₹2 से 2.30 रुपये का इज़ाफा किया है. सरकार ने नॉर्मल पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है. नई दिल्‍ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये है और डीजल की कीमत 87.67 रुपये प्रति लीटर है.

Zomato ने बढ़ाई प्‍लेटफॉर्म फीस, अब कंपनी को रोजाना 48 लाख एक्‍स्‍ट्रा कमाई

फूड डिलीवरी कंपनी ज़ोमैटो ने अपने प्‍लेटफॉर्म से खाना ऑर्डर करने के लिए फीस बढ़ा दी है. ज़ोमैटो ने प्‍लेटफॉर्म फीस में 19 फीसदी की बढ़ोतरी की है, जो अब 12.50 रुपये से बढ़कर 14.90 रुपये हो चुका है. यह बढ़ोतरी मिडिल ईस्‍ट में तनाव के बीच की गई है. गैस की सप्‍लाई बाधित होने से एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित हुई है.

Advertisement

₹6.5 लाख करोड़ डूबे! इतने में पाकिस्तान का साल भर का बजट चल जाए, Meta का मेटावर्स हुआ फेल

Meta ने अपने मेटावर्स प्लेटफॉर्म Horizon Worlds को बंद करने का फैसला लिया है. साल 2021 में फेसबुक सीईओ मार्क जकरबर्ग ने दुनिया को बताया था कि सोशल मीडिया का दौर ख़त्म होने वाला है और मेटावर्स अगला बड़ा प्लेटफॉर्म होगा. इसके साथ ही वर्चुअल रिएलिटी एक्सपीरियंस पर नए इन्वेस्टमेंट और डेवलपमेंट को भी लिमिट किया जा रहा है.

एक दिन में इजरायल के दो शिकार, ईरान के 2 बड़े कमांडर मारे गए, IRGC और बासिज फोर्स पर प्रहार

ईरान ने कहा है कि इज़रायली हवाई हमले में इस्लामिक रिव्यूलेशनरी गार्ड कॉर्प्स के प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी की मौत हो गई है. 1957 में जन्मे नैनी ईरान-इराक युद्ध के अनुभवी सैनिक भी थे. इस जंग के दौरान वह जख्मी भी हुए थे. इसके अलावा एक दूसरे हमले में ईरान के बासिज फोर्स के खुफिया प्रमुख जनरल इस्माइल अहमदी की भी मौत हो गई है.

ईरान जंग के बीच इंडियन नेवी ने ओमान की खाड़ी और अरब सागर में बढ़ाए युद्धपोत

भारतीय नौसेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच गल्फ ऑफ ओमान और अरब सागर में अतिरिक्त सात युद्धपोत और लॉजिस्टिक जहाज तैनात किए हैं. ये तैनाती पिछले 10 दिनों में शुरू हुई दो टास्क फोर्स के अलावा है. ये तैनाती ऑपरेशन संकल्प का हिस्सा है. ऑपरेशन संकल्प के तहत भारतीय नौसेना गल्फ ऑफ ओमान और गल्फ ऑफ एडन में जहाजों की सुरक्षा करती है.

Advertisement

श्रीलंका ने दिखाए तेवर, नहीं दी अमेरिकी फाइटर जेट को लैंडिंग की इजाजत, राष्ट्रपति बोले- हम तटस्थ...

श्रीलंका ने अमेरिका को अपनी ज़मीन पर जंगी जहाजों को उतारने की अनुमति नहीं दी है. ईरान जंग के दौरान अमेरिका अपने दो युद्धक विमानों को श्रीलंका के दक्षिणपूर्व मट्टाला अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करना चाहता था. लेकिन राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने इसकी अनुमति नहीं दी. श्रीलंका के राष्ट्रपति ने संसद में इसकी घोषणा की है.

यूपी के इन जिलों में देर रात तक बारिश का अलर्ट, प्रयागराज-गोरखपुर के लिए IMD की चेतावनी

मौसम विभाग ने UP कई ज़िलों में देर रात तक बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है. IMD ने आगरा, मथुरा, फिरोज़ाबाद, मैनपुरी, एटा, अलीगढ़, हाथरस, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में खास तौर पर अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है.

टीम इंडिया के शेड्यूल में बड़ा सरप्राइज! इंग्लैंड दौरे से पहले आयरलैंड जाएगी 'मेन इन ब्लू'

भारतीय क्रिकेट टीम जून के आखिर में दो व्हाइट बॉल मुकाबले खेलने के लिए आयरलैंड दौरे पर जाएगी. हालांकि अभी मैचों के फॉर्मेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि दोनों मुकाबले टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे. इस दौरे का औपचारिक तौर पर ऐलान जल्द ही भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड और क्रिकेट आयरलैंड की तरफ से किया जाएगा.

Advertisement

BCCI से नाराज होकर इस दिग्गज ने छोड़ी कमेंट्री... रविचंद्रन अश्विन भी रह गए हैरान

टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने बड़ा फैसला लेते हुए BCCI की कमेंट्री से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. शिवरामकृष्णन ने IPL के 19वें सीज़न से ठीक पहले ये निर्णय लिया है. शिवरामकृष्णन ने अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा कि इतने सालों के अनुभव के बावजूद उन्हें कभी टॉस और प्रेजेंटेशन जैसे अहम रोल नहीं दिए गए.

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट डेट कन्फर्म, 23 मार्च को आएंगे पर‍िणाम

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा का रिज़ल्ट 23 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा. पहले कयास लगाए जा रहे थे कि नतीजे 20 मार्च को आ सकते हैं, लेकिन बोर्ड ने अंतिम समय में डेटा वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को और पुख्ता करने का फैसला किया है. 23 मार्च को दोपहर करीब 12:15 से 1:00 बजे के बीच शिक्षा मंत्री रिज़ल्ट का बटन दबाएंगे.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement