Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 2 मार्च 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

पीएम मोदी और उनके कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी ने दिल्ली में मुलाकात की. वहीं, ईरान ने कहा है कि उसके परमाणु साइट पर अमेरिका और इजरायल ने हमला किया है.

Advertisement
दिल्ली में पीएम मोदी और मार्क कार्नी ने मुलाकात की. (Photo: ANI) दिल्ली में पीएम मोदी और मार्क कार्नी ने मुलाकात की. (Photo: ANI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:32 PM IST

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 2 मार्च, 2026 की खबरें और समाचार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी ने सोमवार को दिल्ली में मुलाकात की. वहीं, ईरान ने कहा है कि रविवार को उसके परमाणु साइट पर अमेरिका और इजरायल ने हमला किया है. पढ़ें सोमवार शाम की बड़ी खबरें.

भारत को यूरेनियम देगा कनाडा, पीएम मोदी-कार्नी की मुलाकात में कई समझौतों पर हुए साइन

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी ने सोमवार को दिल्ली में मुलाकात की. इस दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए. बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच नागरिक परमाणु ऊर्जा में लंबी अवधि के लिए यूरेनियम सप्लाई का एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है.

'हमारी परमाणु साइट पर अमेरिका-इजरायल ने हमला किया', ईरान का बहुत बड़ा बयान

ईरान ने कहा है कि रविवार को उसके परमाणु साइट पर अमेरिका और इजरायल ने हमला किया है. IAEA में ईरान के राजदूत ने कहा कि अमेरिका इजरायल ने रविवार को ईरानी न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला किया. IAEA ने इस हमले में रेडिएशन की चेतावनी दी है और कहा है कि कई बड़े शहरों को खाली कराना पड़ सकता है.

Advertisement

Iran-Israel War Impact: चांदी ₹8000, सोना भी बेकाबू... ईरान-इजरायल युद्ध से इतने हुए भाव

मिडिल ईस्‍ट में तनाव के बाद सोने और चांदी के भाव में भारी उछाल देखा जा रहा है. मल्‍टी कमोडिटी मार्केट में 10 ग्राम सोने का भाव 4641 रुपये चढ़कर 1,66,745 रुपये पर पहुंच गया, जो 2.86 फीसदी की तेज़ी को दिखाता है. वहीं चांदी की कीमतों में 2.67 फीसदी या 8000 रुपये की तेजी आई है और यह 2.91 लाख प्रति किलो पर कारोबार कर रही है. 

फैन्स के लिए खुशखबरी! ROKO फिर उतरेंगे मैदान में, अफगानिस्तान सीरीज के लिए शेड्यूल जारी

BCCI ने 2 मार्च को अफगानिस्तान के भारत दौरे का कार्यक्रम घोषित कर दिया है. अफगानिस्तान की टीम इस दौरे पर मेजबान भारत के खिलाफ एक टेस्ट और तीन वनडे इंटरनेशन मुकाबले खेलेगी. इकलौता टेस्ट मैच 6 जून से शुरू होगा, जिसकी मेजबानी न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) करेगा. इसके बाद तीन वनडे मुकाबले 14, 17 और 20 जून को खेले जाएंगे.

पाकिस्तान के हर खिलाड़ी पर 50 लाख का जुर्माना लगाएगा PCB, वर्ल्ड कप में भारत से मिली हार को पचा नहीं पा रहे नकवी

ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद पीसीबी ने अपनी टीम के हर खिलाड़ी पर जुर्माना लगाने का फैसला किया है. बताया जा रहा है कि टी20 विश्व कप खेलने वाले पाकिस्तान के हर खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया गया है. यह रकम खिलाड़ियों की सैलरी या मैच फीस से काटी जाएगी. यानी PCB खुद यह पैसा वसूल करेगा.

Advertisement

इजरायल की एयर स्ट्राइक में मारे गए ईरान के एक और मंत्री, खुफिया विभाग के कई अफसरों की भी मौत

अमेरिका-इज़रायल द्वारा ईरान पर हमला किए जाने के बाद तीसरे दिन भी दोनों तरफ से मिसाइल और ड्रोन हमले जारी हैं. IDF ने दावा किया है कि ‘ऑपरेशन रोरिंग लायन’ के तहत सैयद यह्या हमीदी, जो खुफिया मंत्रालय में उपमंत्री के पद पर थे, वो इस कार्रवाई में मारे गए. IDF का कहना है कि यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई.

CM मोहन यादव की पहली कृषि कैबिनेट... किसानों के लिए ₹27,746 करोड़ का 'महा-पैकेज'

मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार किसी जनजातीय इलाके (नागलवाड़ी) में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में 6 प्रमुख विभागों की 16 अहम योजनाओं पर अपनी मुहर लगा दी गई है. इस बैठक में सीएम मोहन यादव ने मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों के लिए 27 हजार 746 करोड़ के महा-पैकेज का ऐलान किया

'पश्चिम एशिया में जो हो रहा है वो वसुधैव कुटुम्बकम नहीं...', कांग्रेस ने की खामेनेई की मौत की निंदा

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद भारतीय विपक्षी दलों ने इस कदम की कड़ी निंदा की. कांग्रेस ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताया. कांग्रेस ने कहा कि यह हमला पूरी तरह अस्वीकार्य है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'पश्चिम एशिया में चल रहा संघर्ष ‘वसुधैव कुटुम्बकम' की सोच के विपरीत है.'

Advertisement

अमेरिका-इजरायल के हमलों से ईरान में मची तबाही, अब तक 555 लोग मारे गए

ईरान में अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमलों में अब तक कम से कम 555 लोगों की मौत हो चुकी है. यह जानकारी सोमवार को ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने दी. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि हमलों में मारे गए लोगों में सैन्य और नागरिक दोनों शामिल हो सकते हैं, हालांकि विस्तृत वर्गीकरण नहीं दिया गया है.

अजित पवार प्लेन क्रैश: FIR से इनकार पर बवाल, रोहित पवार ने उठाए पुलिस पर सवाल

महाराष्ट्र में एनसीपी (SP) के विधायक रोहित पवार ने अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत के मामले में FIR दर्ज न होने पर नाराज़गी जताई है. उन्होंने विमान कंपनी और DGCA पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए साजिश की आशंका जताई है. पुलिस और CID का कहना है कि जांच जारी है, इसलिए अलग से केस दर्ज नहीं किया जा सकता.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement