न्यूयॉर्क में सिख अलगाववादी नेता की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने दोष स्वीकार कर लिया है और मई 2026 में सजा सुनाई जाएगी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाक मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है, जिससे ग्रुप समीकरण बदल सकते हैं. शनि-मंगल के अर्धकेंद्र योग से कुछ राशियों को लाभ के संकेत हैं. बांग्लादेश चुनाव परिणामों से भारत-बांग्लादेश रिश्तों में सुधार की उम्मीद जगी है. पढ़ें आज की पांच अहम खबरें-
हिटमैन समझकर जिसे दी 1 लाख डॉलर की सुपारी, वह निकला अमेरिकी एजेंट, जानिए पन्नू केस में कैसे दोषी साबित हुआ निखिल गुप्ता
अमेरिका के न्यूयॉर्क में सिख अलगाववादी नेता की हत्या की कथित साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता ने संघीय अदालत में दोष स्वीकार कर लिया है. अमेरिकी न्याय विभाग के मुताबिक 54 वर्षीय गुप्ता ने ‘मर्डर-फॉर-हायर’, हत्या की साजिश और मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश जैसे गंभीर आरोपों में खुद को दोषी माना है. गुप्ता को अब 29 मई 2026 को सजा सुनाई जाएगी.
भारत संग मैच धुला तो पाकिस्तान को होगा फायदा... ये 3 टीमें हो जाएंगी T20 वर्ल्ड कप से आउट
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का रास्ता तो साफ हो गया, लेकिन अब एक नया खतरा मंडरा रहा है. 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले इस हाईवोल्टेज मैच में बारिश का खलल पड़ने की संभावना है. श्रीलंकाई मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक लो-प्रेशर सिस्टम बन रहा है, जिससे कोलंबो में बारिश और गरज-चमक की आशंका बढ़ गई है.
Ardha Kendra Yog 2026: शनि मंगल बना चुके हैं अर्धकेंद्र राजयोग, इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी
वैदिक ज्योतिष में शनि को कर्म और न्याय का ग्रह माना जाता है. शनि करीब ढाई साल तक एक ही राशि में रहते हैं, इसलिए इस दौरान कई ग्रहों के साथ अलग-अलग योग बनाते हैं. फिलहाल शनि मीन राशि में स्थित हैं. वहीं 11 फरवरी को सुबह लगभग 9 बजकर 1 मिनट पर शनि और मंगल के बीच 45 डिग्री का विशेष संयोग बन चुका है, जिसे ज्योतिष में अर्धकेंद्र योग कहा जाता है. इस समय मंगल अपनी उच्च राशि मकर में हैं, जिससे रूचक राजयोग भी बन रहा है.
बांग्लादेश के चुनावी नतीजों से जगी दोस्ती की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया भारत के लिए 'गुड न्यूज'
बांग्लादेश के चुनावी नतीजे घोषित हो चुके हैं. इन नतीजों पर भारत के रणनीतिक विशेषज्ञों और पूर्व राजनयिकों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है. 18 महीनों के तनावपूर्ण रिश्तों के बाद अब दोनों देशों के बीच संबंधों में नई गर्माहट आने की उम्मीद जताई जा रही है.
क्या वैलेंटाइन का प्यार असली है... इंसान हर 10 मिनट में बदल रहा है, फिर प्रेम किससे है?
वैलेंटाइन डे है... चारों तरफ प्यार का खुमार चढ़ा हुआ है. लेकिन एक गहरा सवाल मन में घूमता है...हमारा शरीर तो हर पल बदल रहा है – नई कोशिकाएं बन रही हैं, पुरानी मर रही हैं. वैज्ञानिकों ने कार्बन-14 डेटिंग तकनीक से साबित किया है कि शरीर की ज्यादातर कोशिकाओं की औसत उम्र 7-10 साल होती है (Frisén et al., Cell, 2005). हर 7-10 साल में शरीर लगभग पूरी तरह नया हो जाता है. फिर क्या प्यार भी वही रहता है?
aajtak.in