Ardha Kendra Yog 2026: वैदिक ज्योतिष में शनि को कर्म और न्याय का ग्रह माना जाता है. शनि करीब ढाई साल तक एक ही राशि में रहते हैं, इसलिए इस दौरान कई ग्रहों के साथ अलग-अलग योग बनाते हैं. फिलहाल शनि मीन राशि में स्थित हैं. वहीं 11 फरवरी को सुबह लगभग 9 बजकर 1 मिनट पर शनि और मंगल के बीच 45 डिग्री का विशेष संयोग बन चुका है, जिसे ज्योतिष में अर्धकेंद्र योग कहा जाता है. इस समय मंगल अपनी उच्च राशि मकर में हैं, जिससे रूचक राजयोग भी बन रहा है. ऐसे में कुछ राशियों के लिए यह समय सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. यह विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया गया है.
मेष राशि
मेष राशि के लिए यह स्थिति काफी अनुकूल मानी जा रही है. मंगल उच्च होकर आपके कर्म भाव को मजबूत कर रहे हैं, जिससे नौकरी और करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं. आय में बढ़ोतरी हो सकती है और जीवन में उत्साह बना रहेगा. धन की स्थिति मजबूत होगी.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को नौकरीपेशे के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है. आपके काम से अधिकारी खुश रह सकते हैं, जिससे प्रमोशन या वेतन वृद्धि के योग बन सकते हैं. पारिवारिक जीवन में भी सुधार देखने को मिल सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और आत्मविश्वास बढ़ सकता है. मानसिक तनाव में कमी आ सकती है.
धनु राशि
धनु राशि के लिए यह योग धन और सुख से जुड़े मामलों में असर डाल सकता है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं और पैसों की स्थिति बेहतर हो सकती है. व्यक्तित्व में निखार आएगा और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे. व्यापार करने वालों को सोच-समझकर फैसले लेने की सलाह है, क्योंकि परिणाम मिले-जुले रह सकते हैं.
aajtak.in