Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 13 जुलाई 2024 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

लोकसभा चुनाव के बाद 13 राज्यों में हुए उपचुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं. 13 में से 10 सीटें इंडिया ब्लाक के खाते में गई हैं. AAP नेता संजय सिंह ने सीएम केजरीवाल के वजन कम होने का मुद्दा उठाया. केंद्र सरकार ने जम्मू- कश्मीर को भी दिल्ली जैसे संवैधानिक अधिकार देने की तैयारी कर ली है. वहीं ट्रेनी IAS पूजा के पिता ने अपनी बेटी का बचाव किया है.

Advertisement
उपचुनाव में इंडिया ब्लॉक ने शानदार प्रदर्शन किया है उपचुनाव में इंडिया ब्लॉक ने शानदार प्रदर्शन किया है

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 6:14 PM IST

लोकसभा चुनाव के बाद 13 राज्यों में हुए उपचुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं. 13 में से 10 सीटें इंडिया ब्लाक के खाते में गई हैं. जबकि 2 सीटें बीजेपी तो एक सीट निर्दलीय के खाते में गई है. उपचुनाव में कांग्रेस ने पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल में कमाल किया है. AAP नेता संजय सिंह ने सीएम केजरीवाल के वजन कम होने का मुद्दा उठाया. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सीएम केजरीवाल का साढ़े 8 किलो वजन कम हुआ है. केंद्र सरकार ने जम्मू- कश्मीर को भी दिल्ली जैसे संवैधानिक अधिकार देने की तैयारी कर ली है. वहीं ट्रेनी IAS पूजा के पिता ने अपनी बेटी का बचाव किया है. उन्होंने आजतक से बातचीत में कहा कि, 'एक महिला ने बैठने के लिए स्पेस मांग कर कोई गलती नहीं की.' पढ़िए शनिवार शाम की महत्वपूर्ण पांच खबरें...

Advertisement

'INDIA'- 10, BJP- 2... पहाड़ी राज्यों में कांग्रेस का कमाल, बंगाल में ममता का जादू, उपचुनाव में 1 सीट पर निर्दलीय की जीत

लोकसभा चुनाव के बाद 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे. इनके परिणाम सामने आ गए हैं, उपचुनाव में INDIA ब्लॉक ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है, जबकि बीजेपी को नुकसान हुआ है. 13 में से 10 सीटें इंडिया ब्लॉक के खाते में आई हैं, जबकि 2 सीटें बीजेपी तो एक सीट निर्दलीय के खाते में गई है. उपचुनाव में कांग्रेस ने पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल में कमाल किया है, वहीं ममता की पार्टी ने बंगाल में क्लीन स्वीप किया है. जबकि बीजेपी ने मध्यप्रदेश और हिमाचल में एक-एक सीट जीती है. उधर, पंजाब की एक सीट आम आदमी पार्टी के खाते में आई है.

Advertisement

आईएएस पूजा खेडकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. उन्हें ट्रेनिंग पूरी होने से पहले ही पुणे से वाशिम जिले में ट्रांसफर कर दिया गया था. सामने आया था कि पूजा ने पुणे में अलग से केबिन और स्टाफ की डिमांड की थी, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया था. विवादो के बीच आजतक ने पूजा के पिता दिलीप खेड़कर से बात की है. उन्होंने, इस मामले में अपना पक्ष रखा है. पूजा के पिता ने कहा कि, 'एक महिला ने अपने लिए स्पेस मांगकर कोई गलती तो नहीं कर दी.'

PM मोदी की रूस यात्रा से आई अच्छी खबर... 2026 में मिलेंगे आसमानी कवच के दो यूनिट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूस दौरे के बाद भारतीय वायुसेना के लिए अच्छी खबर आई है. रूस से भारत ने पांच यूनिट S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदे थे. तीन यूनिट्स तो आ गए थे. लेकिन दो यूनिट काफी दिनों से पेंडिंग थे. अब रूस से खबर आ रही है कि बाकी के दो यूनिट एस-400 साल 2026 में मिल जाएंगे. यूक्रेन से युद्ध के चलते इन एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम को भेजने में रूस ने देरी की. सप्लाई चेन की दिक्कत थी. लेकिन अब यह दिक्कत खत्म हो चुकी है. इसलिए रूस ने कहा है कि चौथी यूनिट मार्च 2026 तक और पांचवी यूनिट 2026 के अंत तक भारत में आ जाएगी.

Advertisement

जम्मू-कश्मीर को लेकर केंद्र का बड़ा फैसला, उपराज्यपाल को दी दिल्ली के LG जैसी शक्तियां
केंद्र सरकार ने जम्मू- कश्मीर को भी दिल्ली जैसे संवैधानिक अधिकार देने की तैयारी कर ली है. जम्मू कश्मीर के एलजी को भी अब दिल्ली के एलजी की तरह की प्रशासनिक शक्तियां दी जाएंगी. यहां भी सरकार बिना एलजी के अनुमति के ट्रांसफर पोस्टिंग नहीं कर सकेगी. गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 की धारा 55 के तहत संशोधित नियमों को अधिसूचित किया है. जिसमें एलजी को अधिक शक्ति देने वाली नई धाराएं शामिल की गई हैं.

जेल में कम हुआ केजरीवाल का साढ़े 8 किलो वजन, AAP नेता संजय सिंह का दावा
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल का वजन साढे़ 8 किलों तक कम होने का मामला उठाया. आप नेता ने केंद्र सरकार पर साजिश करने का आरोप लगाया है. संजय शर्मा ने कहा कि भाजपा का मकसद अरविंद केजरीवाल को जेल में प्रताड़ित करना है और सरकार का मकसद अरविंद केजरीवाल की जिंदगी से खिलवाड़ करना है. केजरीवाल को गंभीर बीमारी हो जाए या जेल में उनके साथ कोई घटना घटित हो जाए, इसका गहरा षड्यंत्र भाजपा और उनकी केंद्र सरकार रच रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »