ईरान जंग के बाद अब शांति की कोशिशें तेज हो गई हैं. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका, ईरान और पाकिस्तान के बीच त्रिपक्षीय बातचीत शुरू हो गई है. पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की कार्रवाई में हुए नुकसान की भरपाई के लिए चीन की ओर देख रहा है. वह चीन से KJ-500 AWACS, J-35A स्टील्थ फाइटर और HQ-19 सिस्टम खरीद रहा है. बॉलीवुड के उभरते हुए स्टार रणवीर सिंह का RSS प्रमुख मोहन भागवत से मिलना ऐसे समय पर हुआ है, जब उनकी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 74 रन की विस्फोटक पारी खेलकर SRH को पावरप्ले में 105/0 तक पहुंचाया, जो आईपीएल इतिहास का संयुक्त तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. पढ़ें आज शाम की बड़ी खबरें...
1. शुरू होगी बमबारी या जारी रहेगी शांति? इस्लामाबाद में US-ईरान की सीधी बातचीत, PAK भी शामिल
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका, ईरान और पाकिस्तान के बीच अहम त्रिपक्षीय बातचीत शुरू हो गई है. यह बातचीत ऐसे समय हो रही है जब हाल ही में हुए सीजफायर के बाद क्षेत्र में शांति कायम रखने की कोशिशें तेज हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने भी कहा, "बातचीत आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है." सूत्रों के मुताबिक, इस वार्ता में युद्ध को पूरी तरह खत्म करने, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर सहमति बनाने और आगे के सुरक्षा ढांचे पर चर्चा की जा रही है.
ऑपरेशन सिंदूर के लगभग एक साल बाद भी, पाकिस्तान उस नुकसान से उबरने की कोशिश में लगा है, जो भारत ने उसे पहुंचाया था. पाकिस्तान अब चीन के शानक्सी केजे-500 (Shaanxi KJ-500) विमान को हासिल करने जा रहा है, जो एक एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) है. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान का AWACS विमान मार गिराया था.
3. 'धुरंधर 2' की सक्सेस के बाद नागपुर पहुंचे रणवीर सिंह, RSS प्रमुख मोहन भागवत से की मुलाकात
बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के हर बड़े रिकॉर्ड को तोड़कर रख दिया. अब इस बड़ी जीत के बीच रणवीर सिंह शुक्रवार को महाराष्ट्र के नागपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की.
4. UAE ने वापस मांगा अरबों का कर्ज... अब PAK के लिए 'संकटमोचक' बना सऊदी अरब
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब के वित्त मंत्री मोहम्मद अल-जदान का दौरा जारी है. इसे पाकिस्तान के लिए 'आर्थिक समर्थन' के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. यह दौरा ऐसे समय हुआ है जब पाकिस्तान ने हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात को अरबों डॉलर का कर्ज लौटाने की बात कही है.
5. कूनो नेशनल पार्क से फिर मिली बड़ी खुशखबरी, चीता गामिनी ने 4 शावकों को दिया जन्म
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले स्थित कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक बार फिर बड़ी और सुखद खबर सामने आई है. यहां मादा चीता गामिनी ने 4 शावकों को जन्म दिया है, जिससे भारत में चीता प्रोजेक्ट को एक नई मजबूती मिली है. केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर शावकों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, दक्षिण अफ्रीका से लाई गई 25 माह की मादा चीता गामिनी ने अपनी पहली संतान के रूप में इन 4 शावकों को जन्म दिया है.
6. विदेशी बैंकों में जब्त ईरान के 6 अरब डॉलर उसे सौंपेगा US? जानें व्हाइट हाउस ने क्या कहा
व्हाइट हाउस ने शनिवार को उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि अमेरिका ने विदेशी बैंकों में जमा ईरान की फ्रीज संपत्तियों को रिलीज करने पर सहमति जता दी है. वहीं, कतर के विदेश मंत्रालय की ओर से भी इस पर कोई त्वरित प्रतिक्रिया नहीं आई है. यह खंडन ऐसे समय आया है जब अमेरिकी और ईरानी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सीजफायर कराने के लिए बातचीत कर रहे हैं.
7. 'पहलगाम हमले से बढ़ी PAK की हैसियत', US-ईरान वार्ता के बीच लश्कर कमांडर का सनसनीखेज कबूलनामा
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है, जिसने पाकिस्तान की भूमिका पर नए सिरे से सवाल खड़े कर दिए हैं. आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष कमांडर ने ऐसा बयान दिया है, जिसे पाकिस्तान के लिए बड़ा कबूलनामा माना जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर अबू मूसा कश्मीरी ने दावा किया है कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमला पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय छवि को मजबूत करने में मददगार साबित हुआ. उसने कहा कि इस हमले के बाद ही पाकिस्तान को वैश्विक मंच पर ज्यादा महत्व मिलने लगा है.
अभिषेक शर्मा ने शनिवार को आईपीएल के इस सीजन की सबसे धमाकेदार पारी खेली. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेले गए मैच में अभिषेक का तूफान देखने को मिला. उनकी इस पारी के चलते हैदराबाद ने पावरप्ले में आईपीएल इतिहास का संयुक्त तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बना दिया.
9. सलमान खान की 'मातृभूमि' में नहीं लिया जाएगा चीन का नाम, क्या है वजह?
सलमान खान बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा सुपरस्टार्स में से एक हैं. उनकी नई फिल्म 'मातृभूमि' का इंतजार फैंस को बेसब्री से है. फिलहाल इसकी शूटिंग चल रही है. काफी वक्त से ये सुर्खियों में भी बनी हुई है. पहले सलमान की इस फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवान' था. इसे बाद में बदलकर 'मातृभूमि' कर दिया गया. फिर इसकी स्क्रिप्ट में बदलाव को लेकर खबर आई. अब माना जा रहा है कि पिक्चर के फाइनल कट में बदलाव किए जा सकते हैं.
10. नीतीश कुमार का एक अणे मार्ग की बजाय 7 सर्कुलर रोड होगा नया पता, सीएम हाउस से शिफ्ट होने लगा सामान
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सियासी ठौर अब दिल्ली होगा, यह हो चुका है. नीतीश कुमार ने पिछले दिनों बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. वह देश की संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा में सदस्य के रूप में शपथ भी ग्रहण कर चुके हैं. संसदीय जीवन की शुरुआत के साथ ही नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफे की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और अब इसकी तैयारियां धरातल पर भी नजर आने लगी हैं.
aajtak.in