खबरों के लिहाज से मंगलवार का दिन काफी अहम रहा है. एक तरफ सपा नेता आजम खान को एक मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा जमानत दे दी गई है तो वहीं दूसरी तरफ BPSC मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. जानिए मंगलवार शाम की पांच बड़ी खबरें-
1. आजम खान को इलाहाबाद HC ने दी जमानत, नई शिकायत ने रोका जेल से बाहर आने का रास्ता
सपा नेता आजम खान को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. उन्हें लंबे समय बाद जमानत दे दी गई है. कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को मंजूर कर दिया है. पिछले दो साल से सपा नेता सीतापुर जेल में बंद हैं. जिस मामले में आजम खान की जमानत याचिका मंजूर हुई है वो वक्फ बोर्ड की संपत्ति गलत तरीके से कब्जा करने को लेकर है.
2. BPSC Paper Leak मामले में बड़ी कार्रवाई, BDO सहित तीन लोग गिरफ्तार
BPSC Paper Leak मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए BDO जयवर्धन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है. कई घंटों की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है. आर्थिक अपराध इकाई की ये कार्रवाई इसलिए मायने रखती है क्योंकि सबसे ज्यादा धांधली वीर सिंह कॉलेज में देखने को मिली थी जहां पर जयवर्धन एग्जाम सेंटर मजिस्ट्रेट थे. उनके अलावा योगेंद्र प्रताप सिंह, सुशील कुमार सिंह और वीर कुमार सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है.
3. पंजाब में आतंकियों की बड़ी साजिश! ISI ने बनाया 'लश्कर-ए-खालसा' गुट
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने पंजाब में आतंकवादी घटनाओं के लिए एक नए नाम से आतंकी गुट बनाया है. जानकारी के मुताबिक नए आतंकी गुट का नाम 'लश्कर-ए-खालसा' रखा गया है. इस आतंकी गुट में शामिल लोगों को अफगान लड़ाकू द्वारा ट्रेनिंग दी जा रही है. अफगान आतंकियों को भी लश्कर-ए-खालसा में शामिल किया गया है.
4. Mark Boucher: साउथ अफ्रीकी कोच मार्क बाउचर को बड़ी राहत, बोर्ड ने नस्लवाद के आरोपों से किया बरी
साउथ अफ्रीकी टीम के हेड कोच मार्क बाउचर को बड़ी राहत मिली है. दरअसल, क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने बाउचर पर लगे नस्लवाद के आरोपों को वापस ले लिया है. साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर पॉल एडम्स ने बाउचर पर टीम मीटिंग के दौरान और मैचों के बाद अपमानजनक भाषा वाले गीत गाने का आरोप लगाया था.
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने मंगलवार को ट्विटर पर उग्र हो चुके प्रदर्शनकारियों से अपील कि वे चाहे जिस भी पार्टी हों लेकिन वे शांत रहें और हिंसा रोक दें. नागरिकों के खिलाफ बदले की कार्रवाई न करें. उन्होंने कहा कि संवैधानिक जनादेश और आम सहमति के जरिए राजनीतिक स्थिरता बहाल करने और आर्थिक संकट को दूर करने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे.
aajtak.in