आजतक रेडियो पर हम रोज लाते हैं देश का पहला मॉर्निंग न्यूज़ पॉडकास्ट ‘आज का दिन’ जहां आप हर सुबह अपने काम की शुरुआत करते हुए सुन सकते हैं आपके काम की खबरें और उन पर क्विक एनालिसिस. साथ ही, सुबह के अखबारों की सुर्खियां और आज की तारीख में जो घटा, उसका हिसाब किताब. जानिए, आज के एपिसोड में हमारे पॉडकास्टर अमन गुप्ता किन ख़बरों पर बात कर रहे हैं?
कब से शुरू होगा 5G?
भारत ने कल 5G की सबसे अहम प्रक्रिया पूरी कर ली. और वो थी नीलामी की. सात दिन तक स्पेक्ट्रम की बोली लगी. चार कम्पनियां थीं - जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आईडिया और अडानी नेटवर्क. करीब-करीब 1.5 लाख करोड़ की कीमत के 5G स्पेक्ट्रम इन चारों कम्पनियों ने ख़रीद लिए हैं जो बकौल केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव 12 अगस्त तक अप्रूव और एलॉट कर दिये जायेंगे. कहानी का सार ये है कि इस बार की नीलामी 4G की तुलना में लगभग डबल और 3G के मुकाबले 3 गुना अधिक सरकार को रेवन्यू दिला रही है. नीलामी में जियो ने सबसे अधिक तकरीबन 88 हजार करोड़ रुपये के स्पेक्ट्रम खरीदें हैं. बहरहाल, और कम्पनियों के क्या हाल हैं, ख़ासकर अडानी ग्रुप पर सबकी निगाहें थी, उन्होंने क्या खरीदा है और ये जो स्पेक्ट्रम में भी 10 अलग-अलग तरह के बैंड थे, उनमें किस बैंड की चांदी रही? पहले चरण में इसकी क़ीमत और टारगेट सिटीज़ कौन सी होंगी?
क्या साथ आएंगी TMC और कांग्रेस?
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में बड़ी मात्रा में नकदी, साथ में झारखंड कांग्रेस के 3 विधायक पकड़े गए. रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ऐसा कर के झारखंड में हेमन्त सोरेन की सरकार को बचा लिया गया और यहां से ममता बैनर्जी की पार्टी टीएमसी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के करीब आने की कानाफूसी होने लगी. दरअसल, 4 अगस्त को ममता बनर्जी दिल्ली आ सकती हैं, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति से मुलाकात सम्भव है. अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं है कि ममता बनर्जी के दिल्ली दौरे में कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात होगी या नहीं. सवाल ऐसे में है कि फिर कैसे टीएमसी और कांग्रेस के बीच नज़दीकियों की बात होने लगी और करीब आने की ये राह क्या वाक़ई इतनी आसान है?
भारत के माहौल में ढल पाएंगे अफ़्रीकी चीते?
चीता, जमीन पर पाया जाने वाला दुनिया का सबसे तेज जानवर है. भारत में चीता 50 के दशक ही से विलुप्त है. अब जब भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने वाला है, तब उम्मीद की जा रही है कि अफ्रीकी देश नामीबिया से 8,000 किमी दूर कुछ चीतों को भारत लाया जाएगा. इसके लिए दोनों देशों के बीच एक करार हुआ है. नामीबिया के चीता कंजर्वेशन फंड ने भारत को सौंपने के लिए आठ चीतों का पहचान किया है. इनमें चार नर और इतने ही मादा चीते हैं. आने के बाद उन्हें मध्य प्रदेश के 748 वर्ग किमी में फैले कुनो नेशनल पार्क में ले जाया जाएगा लेकिन इस पर, यहां रखने पर कुछ आपत्तियां हैं. क्या हैं वो, इस पर आने से पहले अब ये जो लोगों को यक़ीन नहीं होता लेकिन कभी चीते भारत में थे, कौन सा समय था वो और कैसे विलुप्त हुए वो? क्या अफ्रीकी चीते को रखने लायक हमारे पास फॉरेस्ट रिजर्व हैं क्योंकि कुछ वाइल्डलाइफ पर काम करने वाले लोगों का कहना है कि ये चीते अफ्रीका के विशाल, खुले चारागाह में रहने के अभ्यस्त हैं जो भारत में नहीं है?
इन ख़बरों पर विस्तार से चर्चा के अलावा ताज़ा हेडलाइंस, देश-विदेश के अख़बारों से सुर्खियां, आज के दिन की इतिहास में अहमियत सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.
2 अगस्त 2022 का 'आज का दिन' सुनने के लिए यहां क्लिक करें...
aajtak.in