Advertisement

न्यूज़

थलपति विजय के हाथ में आई तमिलनाडु की सत्ता, शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी संग दिखा बॉन्ड, Photos

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 10 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:50 PM IST
  • 1/9

तमिलनाडु की सत्ता में किसी ने नहीं सोचा होगा कि एक फिल्म स्टार बिना किसी पॉलिटिकल सपोर्ट के अकेला पूरा राज्य जीत सकता है. थलपति विजय की पार्टी TVK ने ये बात सच साबित की. 

  • 2/9

तमिल सुपरस्टार थलपति विजय, जो सिनेमा जगत के सबसे बड़ा नायक थे अब जनता के नायक बन चुके हैं. 10 मई को थलपति ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.

  • 3/9

शपथ समारोह में विपक्ष नेता राहुल गांधी भी मौजूद थे. वो स्टेज पर विजय और तमिलनाडु के गवर्नर के साथ बैठे थे. इस समारोह में विजय और राहुल गांधी के बीच खास बॉन्ड भी देखा गया.

Advertisement
  • 4/9

राहुल गांधी की पार्टी कांग्रेस ने विजय की पार्टी TVK को तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए मदद की थी. समारोह में दोनों पार्टियों के बीच हुए गठबंधन की झलक साफ नजर भी आई.

  • 5/9

शपथ समारोह में थलपति विजय की खास दोस्त तृषा कृष्णन भी अपनी मां उमा कृष्णन संग पहुंची. इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. तृषा के लुक की भी काफी चर्चा रही.

  • 6/9

जब थलपति ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तो तृषा उनके परिवार से मिलने पहुंची. एक्ट्रेस ने विजय की दोनों बहनों को गले लगाया. इस दौरान उनकी एक्साइटमेंट साफ झलक रही थी कि वो थलपति के लिए कितनी खुश हैं.

Advertisement
  • 7/9

समारोह के बाद तृषा थलपति विजय की मां से भी मिलने पहुंची. वहां जाकर एक्ट्रेस ने उनके पैर छुए और एक्टर की मां का आशीर्वाद लिया. इस मोमेंट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा.

  • 8/9

थलपति ने शपथ लेने के बाद राहुल गांधी और पूरी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सेल्फी भी क्लिक कराई. इस मोमेंट के दौरान विजय के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था. 

  • 9/9

थलपति विजय अब अपनी राजनीतिक जर्नी की शुरुआत कर चुके हैं. फिल्में छोड़ने के बाद अब हर किसी की निगाहें उनपर रहेंगी कि वो आगे आने वाले दिनों में तमिलनाडु की जनता के लिए क्या करते हैं. 

Photo: AFP/Reuters/PTI

Advertisement
Advertisement
Advertisement