राहुल गांधी महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी कोर्ट में 12 साल पुराने एक मानहानि मामले में तीसरी बार पेश हो चुके हैं. इस दौरान कांग्रेस के कई नेता उनसे मुलाकात करते नजर आए. माना जा रहा है कि इस मुलाकात में राज्यसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बातें हुईं. कांग्रेस नेताओं की बैठक से यह संकेत मिल रहा है कि चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई है.